Haryana Weather Update: हरियाणा के 7 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मानसून को लेकर बड़ा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिलीं। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर, ...

Sunil Beniwal

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिलीं। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर, गुरुग्राम और पंचकूला में हुई, जहां करीब 2 इंच या उससे अधिक पानी बरसा। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खासतौर पर यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सात जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यमुनानगर में यलो अलर्ट, 7 जिलों में बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज यमुनानगर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना नहीं है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में मौसम सामान्यतः शुष्क और परिवर्तनशील बना रह सकता है।

Latest Stories
Haryana Employee Strike: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकारी चेतावनी के बाद भी नहीं लौटे कर्मचारी

पिछले 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश?

बीते 24 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

जिलादर्ज बारिश
हथिनीकुंड बैराज (यमुनानगर)57.5 मिमी
गुरुग्राम51.5 मिमी
पंचकूला50.5 मिमी

इन तीनों स्थानों पर करीब 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।

बारिश से कई शहरों में जलभराव और ट्रैफिक जाम

लगातार बारिश के कारण यमुनानगर, गुरुग्राम और पंचकूला के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। जलभराव की वजह से प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा और कई जगह वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बारिश के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की अपील की है।

Latest Stories
Fatehabad Ramdevra Bus: फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए शुरू हुई स्पेशल बस, जानिए किराया और टाइमिंग

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम?

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर और दक्षिण हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश से तापमान में आई गिरावट

बारिश और बादल छाए रहने के कारण शनिवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान पंचकूला में 23.7°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नारनौल, महेंद्रगढ़, बावल, भिवानी, अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक, हिसार, सिरसा और नूंह में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमान
पंचकूला23.7°C
नारनौल24.0°C
महेंद्रगढ़24.9°C
बावल24.9°C
भिवानी25.0°C
अंबाला25.1°C
गुरुग्राम25.2°C
करनाल25.3°C
रोहतक25.8°C
हिसार26.0°C
सिरसा26.2°C
नूंह26.8°C

किसानों के लिए मौसम विभाग की सलाह

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश का दौर जारी रहने तक फसलों में सिंचाई और रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव न करें। जिन खेतों में पानी भर गया है, वहां जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करें। लंबे समय तक खेतों में पानी जमा रहने से धान, कपास और अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

Latest Stories
Haryana Strike News: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा आदेश, हो सकती है कानूनी कार्रवाई

About the Author

Leave a Comment