Haryana Rain Alert: बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज केवल अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन ...

Sunil Beniwal

Haryana Rain Alert: हरियाणा में एक बार फिर मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज केवल अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन पहले जहां कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई थी, वहीं अब मौसम का रुख बदल गया है और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं।

इन 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

15 शहरों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बारिश कम होने और तेज धूप निकलने से प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 15 शहरों में अधिकतम तापमान 35°C या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया।

Latest Stories
Haryana Census 2027: हरियाणा में जनगणना की तैयारी तेज, इस तारीख से घर-घर जाकर होगा जनगणना का काम

हिसार रहा सबसे गर्म

मंगलवार को हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.2°C दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान:

  • हिसार – 36.2°C
  • महेंद्रगढ़ – 35.9°C
  • भिवानी – 35.5°C
  • सिरसा – 35.5°C
  • अंबाला – 35.4°C

दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी 0.4°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

रात में यहां सबसे कम तापमान

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान यमुनानगर में 23.4°C रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान:

Latest Stories
NHM Haryana Transfer: संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, अब सिर्फ एक बार बदल सकेंगे जिला
  • अंबाला – 25.3°C
  • हिसार – 25.0°C
  • करनाल – 24.6°C
  • नारनौल – 24.5°C

11 जिलों में सामान्य से कम बारिश

1 जून से 15 सितंबर तक के मानसून सीजन में हरियाणा में बारिश का वितरण असमान रहा है। कई जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे अधिक कमी वाले जिले:

  • जींद – 60% कम बारिश (145.5 मिमी)
  • सिरसा – 58% कम बारिश (88.1 मिमी)
  • कैथल – 48% कम
  • रोहतक – 48% कम
  • कुरुक्षेत्र – 41% कम
  • करनाल – 41% कम
  • अंबाला – 40% कम
  • हिसार – 37% कम
  • पानीपत – 36% कम
  • सोनीपत – 31% कम

पलवल में सबसे ज्यादा बारिश

इस मानसून सीजन में पलवल राज्य का सबसे अधिक बारिश वाला जिला बना हुआ है। यहां अब तक 473.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 21% अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल हरियाणा में व्यापक बारिश की संभावना कम है। अगले कुछ दिनों तक अधिकांश इलाकों में मौसम परिवर्तनशील रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

Latest Stories
Haryana Shamlat Land 2026: हरियाणा में शामलात जमीन नियमों में बदलाव, DC को मिली बड़ी जिम्मेदारी

About the Author

Leave a Comment