Bank Holiday 12 September 2026: 12 सितंबर को इन राज्यो में बंद रहेंगे बैंक, RBI ने बताया बैंक छुट्टी का कारण

Bank Holiday 12 September 2026: अगर आज यानी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज देशभर में बैंक शाखाएं बंद हैं। ऐसे में अगर बिना जानकारी ...

Sunil Beniwal

Bank Holiday 12 September 2026: अगर आज यानी 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज देशभर में बैंक शाखाएं बंद हैं। ऐसे में अगर बिना जानकारी के बैंक पहुंचते हैं, तो आपको निराश होकर वापस लौटना पड़ सकता है। हर दिन लाखों लोग नकद जमा कराने, चेक क्लियर कराने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने, पासबुक अपडेट कराने या लोन से जुड़े काम के लिए बैंक जाते हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है।

आज क्यों बंद हैं बैंक?

आज सितंबर महीने का दूसरा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहती हैं। यही वजह है कि 12 सितंबर 2026 को सभी सरकारी, निजी, सहकारी और अधिकांश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

किन बैंकिंग सेवाओं पर रहेगा असर?

आज बैंक शाखाएं बंद रहने की वजह से शाखा से जुड़े सभी कार्य प्रभावित रहेंगे। यदि आपको चेक जमा करना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, नकद जमा या निकासी, पासबुक अपडेट या अन्य शाखा संबंधी सेवाओं की जरूरत है, तो इसके लिए आपको अगले कार्य दिवस का इंतजार करना होगा। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी, इसलिए अधिकांश डिजिटल काम आसानी से किए जा सकते हैं।

Latest Stories
Bank Holiday 26 September 2026: रविवार के दिन भी खुलेंगे सरकारी बैंक, RBI ने किया बड़ा ऐलान

ATM, UPI और इंटरनेट बैंकिंग रहेंगी चालू

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं है कि बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी। ग्राहक पहले की तरह ATM से नकदी निकाल सकेंगे। इसके अलावा UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और कैशलेस पेमेंट सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। अगर आपका काम डिजिटल माध्यम से पूरा हो सकता है, तो बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बैंक जाने से पहले जरूर करें यह काम

यदि आने वाले दिनों में आपको बैंक की शाखा में कोई जरूरी काम करवाना है, तो बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। इससे आपका समय भी बचेगा और अनावश्यक परेशानी से भी बचाव होगा। विशेष रूप से महीने के दूसरे और चौथे शनिवार, रविवार तथा सार्वजनिक अवकाश के दिन बैंक शाखाएं बंद रहती हैं, जबकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं।

Latest Stories
Haryana Bank Holiday: हरियाणा में 5 दिनों की बैंक छुट्टी, जल्दी से निपटा ले बैंक से जुड़े काम
About the Author
Sunil Beniwal is a Hindi content writer with 9 years of experience in creating accurate, engaging and reader-focused content. He specializes in Haryana news, automobile updates, and technology news, delivering well-researched articles that keep readers informed with the latest developments in a simple and reliable manner.

Leave a Comment