home page

दुनिया का अनोखा पक्षी जो बिना पंख फड़फड़ाए 160 KM तक भर सकता है उड़ान, पंख की लंबाई आपके होश उड़ा देगी

वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि, दुनिया उड़ने वाला सबसे बड़ा  पक्षी अपने पंखों को बिना फड़फड़ाए 160 किमी की दूरी तक उड़ सकता है। वैसे तो दुनिया में पक्षियों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं। जिनमें से काफी सारी को तो हमने घरेलू बना रखा है। कुछ पक्षी, पक्षी to  होते ही पर उड़ नही सकते। कुछ पक्षी बहुत ऊंचे उड़ सकते है।
 | 
andean-condor-is-the-largest-soaring-bird

वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि, दुनिया उड़ने वाला सबसे बड़ा  पक्षी अपने पंखों को बिना फड़फड़ाए 160 किमी की दूरी तक उड़ सकता है। वैसे तो दुनिया में पक्षियों की हजारों प्रजातियां पाई जाती हैं।

जिनमें से काफी सारी को तो हमने घरेलू बना रखा है। कुछ पक्षी, पक्षी तो  होते ही पर उड़ नही सकते। कुछ पक्षी बहुत ऊंचे उड़ सकते है। ऐसे ही एक पक्षी के बारे में आज हम बात करेगें जो एक उड़ना शुरु करने के बाद फिर बिना पंकज फड़फड़ाए 160 किमी की  उड़ान भर सकता है।

कौन-सा है ये पक्षी?

इस पक्षी का नाम है, एंडियन कोंडोर (Andean Condor)। इस पक्षी के पंख 10 फीट लंबे होते हैं, और इसका वजन 15 किलो होता है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये पक्षी दुनिया का सबसे भारी और उड़ने वाला पक्षी है।

वैज्ञानिकों ने प्रयोग करके देखा जिसमें 8 कोंडोर पक्षियों पर एक रिकॉर्डिंग उपकरण बांधकर बांधकर इसकी उड़ान को रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कोंडोर पक्षियों की 250 घंटों की उड़ान यात्रा का अवलोकन किया।

ऊंचाई पर बनाते हैं घोंसला

एंडियन कोंडोर पक्षी अपना घोंसला हमेशा ऊंचाई पर बनाते है। ये पक्षी प्रायः एंडीज पर्वत श्रृंखला के पास पाए जाते हैं। ये पर्वत श्रृंखला दुनिया की कुछ सबसे लंबी पर्वत श्रृंखलाओं में से है और कई देशों में फैली हुई है। ये पक्षी कभी कभी बहुत ज्यादा ही खा लेते है। उसके बाद ये आराम करते है।

विलुप्त माना जा रहा है इसे

एंडीयन कोंडोर पक्षी में नर और मादा को पहचानने की सिर्फ एक ही पहचान होती है। नर कोंडोर पक्षी की गर्दन पर सफेद रंग का कॉलर होता है, जबकि मादा पक्षी में ऐसा कोई निशान नहीं होता है। एंडीयन कोंडोर पक्षी ज्यादातर अर्जेंटीना और पेरू में देखने को मिलते है। इनकी संख्या दिन पर दिन काम होती जा रहीं है। इसलिए इन पक्षियों को विलुप्त होने वाली प्रजातियों में रखा गया है।