home page

भारत के सबसे खतरनाक और डरावने जंगल जिनको पार करने में लोगों की हो जाती है हवा टाइट, एक जंगल का नाम सुनकर तो आपकी भी कांपने लगेगी टाँगे

भारत पूरी दुनिया में अपने सभ्यता, संस्कृति, प्राचीनता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। भारत में कई सारी ऐसे सुंदर, रहस्यमई और प्राचीन जगहें है, जो कि दुनिया भर में फेमस है। भारत में कई सारे की बड़े-बड़े, सुंदर और हरे भरे जंगल मौजूद हैं। जिनकी वजह से लोग हमारे देश को जानते है। सुंदरता के अलावा भारत में कई ऐसे खतरनाक जंगल भी हैं 
 | 
भारत के सबसे खतरनाक और डरावने जंगल जिनको पार करने में लोगों की हो जाती है हवा टाइट

भारत पूरी दुनिया में अपने सभ्यता, संस्कृति, प्राचीनता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। भारत में कई सारी ऐसे सुंदर, रहस्यमई और प्राचीन जगहें है, जो कि दुनिया भर में फेमस है। भारत में कई सारे की बड़े-बड़े, सुंदर और हरे भरे जंगल मौजूद हैं। जिनकी वजह से लोग हमारे देश को जानते है। सुंदरता के अलावा भारत में कई ऐसे खतरनाक जंगल भी हैं जहां आम इंसानों का जाना खतरे से खाली नहीं है। तो चलिए जानते हैं,  इन खतरनाक जंगलों के विषय में ;

सुंदरवन 

सुंदरवन भारत का सबसे खतरनाक लेकिन सुंदर जंगल है। जो कि पश्चिम बंगाल में स्थित है। सुंदरवन गंगा नदी के डेल्टा पर स्थित है। सुंदरवन का जंगल करीब 10,000 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। दुनिया भर ये जंगल में रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। सुंदरवन में खारे पानी के मगरमच्छ बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। यहां पर देश की कई बडी और पवित्र नदियों गंगा, ब्रह्मपुत्र, पद्मा और मेघना नदियों का संगम होता है। यहां से ये नदियां समुद्र में जाकर मिलती है। सुंदरवन का जंगल भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के बीच स्तिथ है, यहां की जमीन काफ़ी दलदली है।

ये भी पढे :भारत में बुलेट ट्रेन के काम को लेकर कितनी तैयारियाँ हो चुकी है पूरी, जाने किन स्टेशनो पर रुकेगी बुलेट ट्रेन

गिर का जंगल, गुजरात 

गिर, गुजरात का जंगल भारत का दूसरा सबसे बड़ा और खतरनाक जंगल है। गिर जंगल एशियन शेरों के लिए बहुत फेमस है। गिर का ये  खतरनाक जंगल सोमनाथ से 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की ओर और जूनागढ़ से 60 km दक्षिण पूर्व में है। गिर का जंगल 1,412 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसमें से 258 किलोमीटर स्क्वायर पूरी तरीके से संरक्षित किया गया है। 1,153 किलोमीटर स्क्वायर के भाग में एक वन्य जीव अभ्यारण्य बना हुआ है। ये जंगल दुनिया का पहला ऐसा जंगल है, जहां पर एशियन शेर पाए जाते हैं।

खासी के पहाड़ों का जंगल, मेघालय 

खासी का जंगल भारत का तीसरा सबसे बड़ा जंगल है। खासी का जंगल मेघालय में पड़ने वाला वर्षा वन है। दक्षिण में स्थित चेरापूंजी के वजह से यहां पर हर रोज बारिश होती है।  ये जंगल 1,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खासी का जंगल बहुत बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। मेघालय भारत का पहला ऐसा राज्य है जहां की कुल भूमि का 75 प्रतिशत से भी ज्यादा भाग में  जंगलों है।

ये भी पढे :आर्मी कैंटीन में किस ख़ास कारण के चलते सस्ते में मिलता है सामान, किन चीजों पर मिलता है सबसे ज़्यादा डिस्काउंट

नामडाफा जंगल, अरुणाचल प्रदेश 

नामडाफा का जंगल भारत का चौथा बड़ा जंगल है। 1985 स्क्वेयर km में फैला ये जंगल अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। ये स्थान बहुत ज्यादा ठंडा होने के कारण यहां पर ऐसे-ऐसे जानवर पाए जाते हैं जो भारत कि भारत के किसी और राज्य में नही पाए जाते। अरुणाचल के इन जंगलों में लाल पांडा, लाल लोमड़ी जैसे जानवर पाए जाते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड 

उत्तराखंड का जिम कॉर्बेट जंगल भारत का पांचवा सबसे बड़ा जंगल है। इस जंगल को विलुप्त हो रहे टाइगर के संरक्षण के लिए 1936 में बनाया गया था। उत्तराखंड,नैनीताल का जिम कॉर्बेट जंगल 520 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। ये जंगल बंगाल टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है।