जाने भारत के सबसे महंगे 5 घरों और उनके मालिकों के बारे में, लिस्ट में टॉप 1 वाले घर की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे

हर एक इन्सान का सपना होता है कि वो एक बढ़े, सुंदर और आलीशान घर में रहे। इसके लिए लोग दिन रात तक एक कर देते है। घर तो लोग बना भी लेते है, पर महलों की तरह आलीशान घर हर कोई नही बना पाता। राजमहलो की तरह इतने आलीशान और बड़े घरों की कीमत भी बहुत ज्यादा होती कई करोड़ों के होते है ऐसे घर।
आज हम आपको देश के सबसे महंगे घरों इनकी कीमत और इन घरों के मालिकों के बारे में बताएंगे। अगर भारत की बात करें तो भारत में अमीरों (Richest) की संख्या बढ रही है। कुछ दिनों पहले फोर्ब्स की 2023 बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया में अरबपतियों की संख्या घटी है, लेकिन भारत में साल 16 नए अरबपति (Indian Billionaires) सामने आए है।
एंटीलिया
देश के सबसे महंगे घरों में जो पहले नंबर पर आता है उनके मालिक को तो बच्चा बच्चा जानता है। वो है मालिक मुकेश अंबानी उनका घर एंटीलिया। एंटीलिया की बात करें तो ये ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। एंटीला 400000Sq.ft में बना हुआ है।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ एंटीलिया की कीमत 7337 करोड़ रुपये है। एंटीला में कुल 27 फ्लोर हैं। जिनमें से 6 पर तो सिर्फ पार्किंग ही बनी है। तीन फ्लोर ओरपर हैलीपेड बना है। अंबानी के इस घर में दुनियाभर की तमाम आलीशान सुख सुविधाएं मौजूद हैं।
JK house
फोर्ब्स के अनुसार दुनिया के सबसे महंगे घरों में आता रेमंड ग्रुप के चेयरमैन की ये 30 मंजिला इमारत jk house। इस घर की कीमत करीब 6,000 करोड़ रुपये है। इसमें भी स्विमिंग पूल, स्पा, हेलीपैड और जिम समेत सभी 5-स्टार सुविधाएं मौजूद हैं।
अबोड
दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घरों में आता मुंबई के बांद्रा में स्थित अनिल अंबानी का ये घर अबोड। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ अनिल अंबानी जी के इस घर की कीमत करीब तकरीबन 5000 करोड़ रुपये है। इस घर में 66 मंजिलें है, मुकेश अम्बानी के घर की तरह ही इसमें भी स्वीमिंग पूल और हैलीपेड समेत सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
वृंदावन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेहद खास और राइट हैंड कहे जाने वाले मनोज मोदी (Manoj MOdi) के बारे आपने शायद न सुना हो। पर रिलायंस ग्रुप में लिए जाने वाले हर हर बड़े फैसले में ये शामिल रहते हैं। अंबानी के द्वारा इन्हें 22 मंजिला इमारत जिसका नाम वृंदावन है गिफ्ट के रूप में दी है, जिसकी कीमत करीब 1500 करोड़ रूपये है। ये देश का चौथा सबसे महंगा घर है।
लिंकन हाउस
हमारे देश में वैक्सीन किंग के नाम से जाने पहचाने जाने वाले साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawala) जिनका मान बड़े बिज़नेस में आता है। उनका घर भी सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शामिल हैं। इनका घर जिसका नाम इनका लिंकन हाउस है। ये देश का पांचवा सबसे महंगा है, जो मुंबई में स्थित है। एक रिपोर्ट्स की मुताबिक, Lincoln House की कीमत करीब 750 करोड़ रुपए है।