home page

अगर आप भी फ्रिज में सब्ज़ियाँ और गुँथा हुआ आटा रखते है तो जल्दी से बदल दे आदत, होने वाले नुक़सान को देख कांप उठेगी रूह

आज के समय में फ्रिज कितना उपयोगी है, ये तो हम जानते ही है। सब्जियां, फल और भी कई सारी चीजों को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज का उपयोग करते है।
 | 
अगर आप भी फ्रिज में सब्ज़ियाँ और गुँथा हुआ आटा रखते है तो जल्दी से बदल दे आदत, होने वाले नुक़सान को देख कांप उठेगी रूह

आज के समय में फ्रिज कितना उपयोगी है, ये तो हम जानते ही है। सब्जियां, फल और भी कई सारी चीजों को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज का उपयोग करते है। महिलाएं भी अगर गूंथा हुआ आटा बच जाता है तो उसे भी फ्रिज में उठाकर रख देती है। लोगों के मन में कई बार ये सवाल भी आता है कि बचा हुआ खाना या गूंथा हुआ आटा कितने समय तक फ्रिज में रखना चाहिए। कितने समय का फ्रिज में रखा खाना आप खा सकते है। आज हम इन्हीं जरुरी सवालों के उत्तर जानने वाले है। 

किन फलों और सब्जियों को फ्रिज मे नहीं रखना चाहिए 

कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जिन्हे फ्रिज नही रखना चाहिए। जैसे पपीता, केला और तरबूज आदि। इन फलों को अगर आप फ्रिज में रखते है तो ये बहुत जल्दी पक जाते है खराब हो जाते है। सेब को अगर फ्रिज में स्टोर करना हो तो इसे बाकी फल और सब्जियों से अलग रखना चाहिए। क्योंकि सेब से एथिलीन गैस निकलती है। टमाटर को फ्रिज में नही रखना चाहिए वरना ये जल्दी खराब हो जाते है।

ये भी पढे ड्यूटी कर रहे पुलिस वाले के वर्दी पर आकर बैठ गई प्यारी सी चिड़िया, फिर पुलिसकर्मी ने किया ऐसा काम की आप भी करेंगे सलाम

धोकर न करें स्टोर 

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और बेरी प्रजाति के जितने भी फल है उन्हें पहले से धोकर नही रखना चाहिए जब इन्हें खाना हो तभी धोना चाहिए।  बैगन को भी आप फ्रिज में तीन दिन तक स्टोर कर सकते है, इसे आप रूम टेंपरेचर पर भी स्टोर कर सकते है। मशरूम को भी फ्रिज में धोकर स्टोर न करें, नमी की वजह से ये खराब हो सकते है। ड्रायफ्रूट और नट्स को फ्रिज में एयरटाइट बॉक्स में रखे इससे ये क्रंची बनें रहेगें।

फ्रिज मे न रखे 

आलू, गाजर, चुकंदर, शकरकंद जैसी जड़ों वाली सब्जियों को फ्रिज के बाहर, थंकड वाली और अंधेरी जगह पर स्टोर करें। लहसुन और प्याज को सूखी, अंधेरी और ठंडक वाली जगह पर रखे। इन्हें दूसरी सब्जियों से अलग रखें। ब्रोकली और गोभी को भी बाकी सब्ज़ियों से अलग फ्रिज में रखें। इन सब्जियों को तीन दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते है।

ये भी पढे हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की उड़ी रातों की नींद, अगर इस लिमिट से ज़्यादा यूनिट हुई खर्च तो देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे

आटे को 48 घंटे से ज़्यादा फ्रिज मे न रखे 

कोशिश करें की खाना ताजा बनाकर ही खाए और गूंथे हुए आटे को भी 48 घण्टे से ज्यादा न रखें। आटे को फ्रिज में नही रखना चाहिए अगर रखना है तो एयरटाइट बैग में कवर करने ही रखें। 

अच्छे से पकाकर उपयोग करें 

दूध को फ्रिसे से निकालकर अच्छी तरह खौलाकर ही उपयोग करें। अंडा और दूध को अच्छी तरह पकाकर यूज करे।