दुनिया के इस कोने में बड़ी तोंद वाले पुरुषों को माना जाता है सुंदर, पशुओं के खून और दूध से बढ़ाते है पेट का साइज

अगर आप फिट नहीं है आपकी तोंद निकली हुई है तो आपको खुद में अच्छा नही लगता और लोग तो ताना मारते ही है। और लोग; फिर वो दोस्त हो या परिवार वाले मजाक भी उड़ाते है। पर आपको हैरानी होगी कि एक तरफ जहां दुनिया भर में लोग स्लिम ट्रिम बॉडी पाना चाहते है, सुंदर दिखना चाहते है.
वहीं दुनिया में एक ऐसा भी है जहां पर उन पुरुषों को ज्यादा सुंदर और आकर्षक माना जाता है, जिनका पेट बाहर निकला हो या जिनकी तोंद निकली हुई हो। इतना ही नही इस देश के पुरुष अपना पेट बाहर निकालने मेहनत करते हैं। दुनिया के बाकी देशों के लोग तोंद घटाने के लिए मेहनत करते और यहां के लोग अपनी डाइट में एक ऐसा पेय लेते है जिससे उनका पेट ज्यादा निकल आए। चलिए आज हम आपको इसी बारे में और जानते है।
कौन सा है, ये देश
तोंद निकले हुए पुरुषों को खुबसूरत यूथोपिया की बोडी और मीन जनजाति में माना जाता है। इस जनजाति के पुरुषों में एक सौंदर्य की प्रतियोगिता होती है जिसमें, सभी पुरुषों के पेट को मापा जाता है और जिस पुरुष का पेट ज्यादा निकला हो उसे ही सबसे ज्यादा सुंदर पुरुष माना जाता है। इतना ही नही जो पुरुष इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 1 बार जीत जाता है सारी उम्र वो कबीले के लिए वह एक नायक के रुप में देखा जाता है।
खून और दूध पीकर मोटा करते हैं पेट
इस जनजाति के पुरुषों में अपने पेट को बाहर निकालने की इतनी ज्यादा तीव्र इच्छा होती है। इसके लिए ये लोग एक खास तरह का पेय पदार्थ बनाते है। जो पुरुष अपनी तोंद निकालना चाहते है वे लोग कुछ समय के लिए एकांतवास में चले जाते हैं और वहां जाकर गाय का खून और दूध से बना एक खास पेय पीते हैं जिससे उनका पेट मोटा जाता है। दुनिया भर में इस बात को सामने लाने का काम फ्रेंच फोटोग्राफर एरिक लेफ्रोज ने किया था।