home page

होशियार से होशियार आदमी भी हिंदी में नही बता पाएगा लिवर, किडनी समेत शरीर के अंगो के नाम, पी॰एच॰डी॰ होल्डर्स भी जोड़ लेंगे हाथ

हमारा शरीर बहुत सारी छोटी छोटी कोशिकाओं से बना होता है, कई सारी कोशिकाएं मिलकर ऊतकों का निर्माण करती है। कई सारे ऊतक मिलकर एक अंग का निर्माण करते है और कई सारे अंगों से मिलकर ही हमारा शरीर बना हुआ है। हमारा शरीर कई सारे भीतरी और बाह्य अंगों से मिलकर बना है। शरीर के हर एक अंग बनावट एक दूसरे काफी अलग होती है,
 | 
hindi names of body parts

हमारा शरीर बहुत सारी छोटी छोटी कोशिकाओं से बना होता है, कई सारी कोशिकाएं मिलकर ऊतकों का निर्माण करती है। कई सारे ऊतक मिलकर एक अंग का निर्माण करते है और कई सारे अंगों से मिलकर ही हमारा शरीर बना हुआ है। हमारा शरीर कई सारे भीतरी और बाह्य अंगों से मिलकर बना है।

शरीर के हर एक अंग बनावट एक दूसरे काफी अलग होती है, और काम भी अलग होते है, इनके के आधार पर इन अंगों का नाम रखा जाता है। क्या आपको हमारे शरीर के कई सारे अंगों का हमें हिन्दी में पता ही नही है। अनपढ़ हो या पढ़े लिखे हो हर कोई इन अंगों का नाम अंग्रेजी में लेता हैं? शरीर के इन अंगो का नाम हिन्दी में लेना बहुत कठिन है। अभी तक इन अंगों के हिंदी नाम किसी ने सुने भी नही है।

लिवर (Liver in hindi)

लिवर को हिंदी में यकृत कहते है, जो कि हमारे शरीर के सबसे महत्त्वपूर्ण अंगों में से एक है। यकृत शरीर के आंतरिक अंगों में सबसे बड़ा, और भारी अंग है। लिवर के अध्ययन को हेपेटोलॉजी कहते है। लिवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। यकृत हेपेटोसाइट्स कोशिकाओं मिलकर बना होता है। इसका भार लगभग 1500 ग्राम होता है।

किडनी (Kidney in hindi)

किडनी को हिंदी में गुर्दा या 'वृक्क' कहा जाता है। इसका काम काम शरीर का खून साफ करना और मूत्र निर्माण करना है। किडनी शरीर से हानिकारक तत्वों को मूत्र के रूप में बाहर निकाल देती है। किडनी का आकार राजमा के आकर जैसा होता है। वयस्क इंसान एक किडनी लगभग 10 सेंटीमीटर लम्बी, 6 सेंटीमीटर चौडी और 4 सेंटीमीटर मोटी होती है। किडनी का भार 150 - 170 ग्राम के आस पास होता है।  इन्सान के पास 2 किडनी होती है, पर इंसान 1 किडनी पर भी जीवित रह सकता है। 

पैंक्रियाज (Pancreas in hindi)

पैंक्रियाज पेट संबंधी अंग है, जिसे हिंदी में अग्न्याशय कहते हैं। पैंक्रियाज पेट के पीछे और छोटी आंत के पास एक लंबी ग्लैंड होती है।  पैंक्रियाज दो मुख्य कार्य करता हैं. पहला एक्सोक्राइन फंक्शन यानी  पाचन में मदद करता है और दूसरा एंडोक्राइन,ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है।