रेलवे ट्रैक के किनारे क्यों लगे होते है सी/फा और W/L लिखे हुए बोर्ड, होशियार लोगों को भी नही पता होता सही मतलब

कई बार आपने ट्रेन से यात्रा करते रेलवे लाइन के किनारे सी/फा और W/L लिखा देखा ही होगा। पर क्या आपको पता है, कि इसका क्या मतलब होता है। रेल्वे से जुड़े ऐसे बहुत सारे साइन होते है जो होते बहुत जरूरी है, और हम उन्हे नोटिस भी करते है पर हमे उनका मतलब पता नहीं होता. उन्ही साइन मे से एक होता है W /L चाहिए | तो चलिए आज हम इन्ही के बारे मे जानते है:
जब हम ट्रेन के अंदर बैठे होते है, तो ट्रेन इन सारे साइन बोर्ड के पास से होकर गुजरती है| आपने भी ये कई बार नोटिस किया ही होगा कि रेलवे लाइन के किनारे सी/फा और W/L लिखा देखा ही होगा, पर क्या आपको ये पता है कि, ये रेलवे साइन किस बात को दर्शाता है? क्या है इसका मतलब?
तो ये होता है मतलब
रेलवे में कई तरह के कई साइन बोर्ड्स का प्रयोग होता हैं। जिसमें एक सी/फा और W/L है। ये साइन ट्रेन के ट्रैक के किनारे पीले रंग के साइन बोर्ड पर लिखा होता है। सुरक्षा के नजरिए से सी/फा और W/L एक बहुत जरूरी साइनबोर्ड होता है। इस साइन बोर्ड का मतलब ये है कि जब ट्रेन उस एरिया में पहुंच जाए तो ड्राइवर हॉर्न जरूर बजाए।
ये भी पढ़िए: कोलकाता में नदी के नीचे बनी सुरंग से होकर दौड़ेगी मेट्रो, दिखेगा बेहद खूबसूरत नजारा
ये साइन रेलवे क्रॉसिंग के लिए एक सीटी सूचक जैसा है | इस साइन बोर्ड को रेलवे क्रासिंग से लगभग 250 मीटर की दूरी पर बनाया जाता है। पीले रंग से बने होने की वजह से ये आसानी से दिखाई दे जाते हैं
बोर्ड में छुपी होती है अहम जानकारी
पूरी रेल्वे लाइन पर ऐसे कई सारे सिंबल बने होते है। हर एक साइन बोर्ड के पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है और अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता। लेकिन आपका इसके बारे मे जानकारी होना जरूरी है। क्यों कि ये जानकारियां सुरक्षा नियमों की दृष्टि से काफी अहम होती है।