home page

आज के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा और बनेगे रुके हुए काम, पढ़े आज का राशिफल हिंदी में

वैसे तो मनुष्य जीवन का हर दिन ही शुभ होता है पर बहुत बार ग्रहों की हलचल से थोड़ा तालमेल बिठाना मुश्किल सा हो जाता है बस इन समस्याओं को दूर रखने के लिए राशिफल पढ़ना लोगों को काफ़ी सही लगता है.
 | 
27 april ka rashifal hindi me

27 april आज का राशिफल : वैसे तो मनुष्य जीवन का हर दिन ही शुभ होता है पर बहुत बार ग्रहों की हलचल से थोड़ा तालमेल बिठाना मुश्किल सा हो जाता है बस इन समस्याओं को दूर रखने के लिए राशिफल पढ़ना लोगों को काफ़ी सही लगता है. राशिफल के माध्यम से आप अपने होने वाले काम या आने वाले कल को लेकर बहुत कुछ जान सकते है. जानिए किन राशियों के लिए आज का दिन शुभ है 

मेष 

मेष राशि के सूर्य तथा चतुर्थ चन्द्रमा व द्वादश गुरु शिक्षा में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। जल्द ही नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा कर सकते है। शुभ रंग पीला व सफेद है। सुंदरकांड का पाठ करने से शुभ होगा।

वृषभ

आज राजनीतिज्ञों के शुभ दिन है। नौकरी में रुके हुआ धन प्राप्तहो सकता है। आध्यात्म में लीन  होंगे। शुभ रंग नारंगी व पीला है। उड़द का दान करें। शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाने से शुभ होगा। 

मिथुन 

बैंकिंग व आईटी के लोगों के लिए बुध और शुक्र शुभ है। आज के दिन कर्क के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा का कोई निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की ओर अग्रसर होंगे। शुभ रंग नारंगी व पीला है। उड़द का दान करें।

ये भी पढे : अब दिल्ली मेट्रो में लाइन में लगने की समस्या होने वाली है खत्म, अब अपने स्मार्टफोन से भी कर पाएंगे पेमेंट

कर्क

सूर्य, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी भाव में मेष राशी वालों के लिए शुभ है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शुभ रंग हरा व नीला है। श्री गणेश जी की पूजा करें। आज मंगल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।

सिंह 

गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से नवम भाग्य के लिए शुभ रहेंगे। सूर्य व गुरु परिवार के लिए भी शुभ है। चन्द्रमा व गुरु नौकरी में किसी नवीन पद से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी को नही टालना अच्छा नही। शुभ रंग हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कन्या

सूर्य इसी राशि के अष्टम रहकर रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व कर्क का चन्द्रमा जीवन आपके साथी के लिए लाभकारी है। शनि कुम्भ का होकर शुभ है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। शुभ रंग नीला व सफेद रंग है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला 

सूर्य इसी राशि से सप्तम तथा चन्द्रमा दशम भाव में होकर नौकरी के लिए लाभदायक हैं। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपकों मिलेगा। शुभ रंग हरा व बैगनी रंग है। धन का अधिक व्यय न करें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।

वृश्चिक 

सूर्य मेष में रहकर धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे। चन्द्रमा कर्क तथा गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। मेष राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल रहेगे। शुभ रंग हरा व आसमानी है। उड़द का दान करें।

ये भी पढे : जाने ट्रेन के ड्राइवर को क्यों दिया जाता है ये लोहे का छल्ला, आख़िर किस काम में होता है ये इस्तेमाल

धनु

आज सूर्य इसी राशि से पंचम तथा चन्द्रमा अष्टम व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है। नौकरी को लेकर अच्छा समाचार मिलेगा। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। शुभ रंग हरा व आसमानी रंग है। मसूर व गुड़ का दान करें।

मकर

शनि इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम-गुरु तृतीय गोचर करेंगे। अपनी वाणी प्रति सावधान रहें। शिक्षा में उन्नति होगी। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। शुभ रंग नीला व सफेद है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

कुंभ 

शनि इसी राशि से द्वितीय में है। चन्द्रमा कर्क तथा गुरु मीन में है। राजनीति में लाभ रहेगा। व्यवसाय में नया काम शुरु करेगें । गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। तिल का दान शुभ है।

मीन

सूर्य द्वितीय व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। चन्द्रमा पंचम नौकरी में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध मीडिया, आईटी व फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत दे रहे हैं। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य करेगें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शुभ रंग नारंगी व सफेद रंग है। धार्मिक पुस्तकों का दान करना शुभ होगा।