home page

इंग्लिश में तो पासवर्ड कहते है पर हिंदी में क्या बोलते है, पढ़ाई में खुद को होशियार बताने वाले लोग भी नही बता पाएँगे सही जवाब

दुनिया भर में मई के पहले सप्ताह के गुरुवार को वर्ल्ड पासवर्ड डे मनाया जाता है। साल 2013 में पासवर्ड डे मनाने का ऐलान किया गया था और इसका उद्देश्य हर साल यूजर्स को बेहतर और मजबूत पासवर्ड बनाने के बारे में जागरूक करना होता है।
 | 
hindi me password ko kya kahte hai

आजकल हर कोई मोबाइल लैपटॉप यूज़ करता है और इन सभी चीजों में पासवर्ड भी लगाते ताकि कोई और इसे खोलना सके। लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि पासवर्ड का हिंदी अर्थ क्या होता है? अब आपके मन में ये हो रहा होगा कि पासवर्ड तो हम जानते ही हैं लेकिन आपको बता दें कि पासवर्ड अंग्रेजी शब्द है। इसका हिंदी  मतलब क्या होता है।आज के लेख में हम ये जानेंगे।

पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं।

पासवर्ड अंग्रेजी का एक शब्द है। जिससे हिंदी में गुप्त शब्द या  कूटशब्द कहते हैं। कुछ लोग इसे सांकेतिक शब्द' भी कहते हैं। दरअसल कूटशब्द या गुप्तशब्द उसे कहते हैं जिसके बारे में सिर्फ आप जानते हैं। आसान भाषा में कहें तो आपका पासवर्ड हमेशा सीक्रेट होता है। आप इसे किसी के साथ शेयर नहीं करते यानी हिंदी भाषा का शब्द इसका एकदम सटीक अर्थ बयां करता है।

password ka hindi meaning

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पासवर्ड डे

दुनिया भर में मई के पहले सप्ताह के गुरुवार को वर्ल्ड पासवर्ड डे मनाया जाता है। साल 2013 में पासवर्ड डे मनाने का ऐलान किया गया था और इसका उद्देश्य हर साल यूजर्स को बेहतर और मजबूत पासवर्ड बनाने के बारे में जागरूक करना होता है।हर साल पासवर्ड को लेकर कुछ रिपोर्ट भी जारी की जाती है ताकि लोग अपने पासवर्ड को और अधिक मजबूत कर सकेंं।

ये भी पढ़िए: तवे की बजाय गैस पर रोटी सेंकने की आदत आपको पहुँचा सकती है हॉस्पिटल, साँस लेने में दिक़्क़त से लेकर हो सकता है कैंसर

अंग्रेजी के कई शब्दों का प्रचलन अधिक

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज के दौर में हम हिंदी भाषी होने के बावजूद अपनी बातचीत या लिखाई में अंग्रेजी के कई शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यहां तक कि हम कई अंग्रेजी शब्दों का हिंदी में अर्थ भी नहीं जानते। इनमें से पासवर्ड भी एक ऐसा ही शब्द है जो दुनिया भर में काफी प्रचलित है।