home page

5 साल के लंबे इंतज़ार के बाद हरियाणा रोडवेज में ओवरटाइम शुरू, जाने एक महीने में कितने घंटे होगी ओवरटाइम की ड्यूटी

हम हरियाणा रोडवेज में लागू की गई नई ओवरटाइम शर्तों पर चर्चा करेंगे। सरकार ने कुछ शर्तें जोड़ी हैं। इसलिए, यदि आप हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हैं या केवल इस टॉपिक पर समाचार प्राप्त करने में इंटरेस्ट रखते हैं, तो पूरी जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को नज़रे गड़ाकर पढ़ें। 
 | 
haryana roadways overtime is started again

इस आर्टिकल में, हम हरियाणा रोडवेज में लागू की गई नई ओवरटाइम शर्तों पर चर्चा करेंगे। सरकार ने कुछ शर्तें जोड़ी हैं। इसलिए, यदि आप हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी हैं या केवल इस टॉपिक पर समाचार प्राप्त करने में इंटरेस्ट रखते हैं, तो पूरी जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल को नज़रे गड़ाकर पढ़ें। 

नई ओवरटाइम शर्तें

ओवरटाइम की नई शर्तों में कहा गया है कि कर्मचारियों को 30 दिनों में केवल 60 घंटे का ओवरटाइम मिलेगा। यह व्यवस्था तीन महीने के लिए वैलिड है और तब तक जारी रहेगी जब तक कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम, ड्राइवर और कंडक्टर उपलब्ध नहीं करा देता। साथ ही लंबे रूटों या इंटरस्टेट रूटों पर ही ओवरटाइम दिया जाएगा और बसों का चलना, 350 किलोमीटर हरदिन होना चाहिए।

सैलरी और जुर्माना 

किसी भी कर्मचारी को उसके महीने के तन्खा के 50% से ज्यादा ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा। यदि इस नीति का उल्लंघन होता है तो इसका जुरमाना डिपो के निरीक्षक या यातायात प्रबंधक, लेखा अधिकारी एवं महाप्रबंधक के वेतन से वसूला जाएगा . सभी डिपो में ड्राइवरों और कंडक्टरों के ओवरटाइम की जाँच के लिए कमिटी बिठाई जाएगी।

ये भी पढ़िए: Delhi Metro के चौथे फेज का निर्माण कार्य नही होगा बंद, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से लाखों लोगों को होगा सीधा फ़ायदा

आराम और छुट्टी की व्यवस्था 

नई व्यवस्था के तहत ड्राइवरों और कंडक्टरों को नौ घंटे का आराम मिलना चाहिए और उन्हें साप्ताहिक अवकाश दिया जाना चाहिए। वे लगातार दस दिन से ज्यादा काम नहीं कर सकते। जूनियर ड्राइवरों और कंडक्टरों को लंबे रूटों पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यालय की परमिसन के बिना कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जा सकता है।

नए कंडक्टरों की भर्ती

ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी को देखते हुए रोडवेज यूनियन ने नए कंडक्टरों की भर्ती की मांग की है. विभाग ने 1190 नए कंडक्टरों की भर्ती करने का फैसला लिया है, और हरियाणा कौशल रोजगार निगम को इस मामले से रिलेटेड एक लेटर प्राप्त हुआ है।

ये भी पढ़िए: गर्मियों के मौसम में तरबूज़ को फ़्रीज़ में रखने की भूलकर भी मत करना गलती, जाने तरबूज़ को किस टाइम खाना है बेहद फ़ायदेमंद

ड्राइवरों और कंडक्टरों से अधिक काम न हो, इसके लिए हरियाणा रोडवेज ने ओवरटाइम, आराम और छुट्टी की नई शर्तें रखी हैं। इस रूल का ध्यान रखने के लिए जाँच कमिटी की जरूरत थी जिसको अभी लागु कर दिया गया है । नए कंडक्टरों की भर्ती से हरियाणा रोडवेज में ड्राइवरों और कंडक्टरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

सवाल 1: कर्मचारी एक महीने में अधिकतम कितने ओवरटाइम घंटे काम कर सकते हैं?
उत्तर: कर्मचारी एक महीने में 60 घंटे ओवरटाइम कर सकते हैं।

सवाल 2: नई ओवरटाइम व्यवस्था की अवधि क्या है?
उत्तर: नई ओवरटाइम व्यवस्था तीन महीने के लिए या हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा ड्राइवर और कंडक्टर की उपलब्धता तक मान्य होगी।

सवाल 3: ओवरटाइम से  हाईएस्ट कितने पैसे कमा सकते है ?
उत्तर: किसी भी कर्मचारी को उसके मासिक वेतन के 50% से अधिक ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा।