home page

गर्मियों के मौसम में तरबूज़ को फ़्रीज़ में रखने की भूलकर भी मत करना गलती, जाने तरबूज़ को किस टाइम खाना है बेहद फ़ायदेमंद

ऐसा कहा जाता है कि तरबूज कभी भी रात को नहीं खाना चाहिए क्योंकि तरबूज में उपस्थित पानी को पचा पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है और इससे हमारी आंतो में जलन पैदा होने की संभावना बनी रहती है।
 | 
never put watermellon in refrigerator

जैसे ही गर्मी का मौसम  आना शुरू होता है। वैसे ही लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं क्योंकि तरबूज हमारे सेहत के लिए गर्मी के दिनों में काफी फायदेमंद होता है। ऐसा कहा जाता है कि तरबूज में  90% पानी रहता है। 

एक्सपर्ट का मानना है कि  तरबूज को गलत तरीके से  खाने से हमारे शरीर पर इसका गलत असर पड़ता है। कुछ दिनों पहले प्रकाशित हुई एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा गया है कि तरबूज को कभी भी फ्रिज में रख कर फिर उसे निकालकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि उसमें रखने के बाद उसके पोषक तत्व कम हो जाता है। जो हमारी सेहत के लिए भी नुकसान हो सकता है। 

रेफ्रिजेरेट करने के नुकसान

जैसा कि हम सभी जानते हैं तरबूज में 90% पानी होता है।यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को पूरा करता है। अगर हम तरबूज को काट लेते हैं तो उस बाद भी उस में पोषक तत्वों का उत्पादन जारी ही रहता है। इसीलिए तरबूज को रेफ्रिजरेट करने से ये पूरी प्रक्रिया धीमी हो जाती है या फिर रुक जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर हम तरबूज को ठंडे जगह पर रखते हैं तो वो एक या 2 सप्ताह में  सङना शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़िए: नई दिल्‍ली से कोलकाता सड़क के रास्ते जाने वालों की NHAI ने कर दी मौज, गोरहर से लेकर अड्डा तक 6 लेन हुआ हाइवे

तरबूज का सेवन कैसे करना चाहिए

जानकारी के मुताबिक  तरबूजों को कमरे के तापमान में ही रखें ताकि इसके लाभों का पूरा आनंद उठाया जा सके। इसके अलावा एक्पर्ट्स के अनुसार तरबूज को हमेशा दिन में ही खाना चाहिए इसे रात में खाने की गलती कभी भी ना करें। इसके अलावा याद रहे कि तरबूज का सेवन करने के बाद कभी भी दूध, लस्सी, पानी या अन्य कोई कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

तरबूज खाने का सही समय क्या है

आयुर्वेद के अनुसार तरबूज खाने का सही समय सुबह का होता है यानी सुबह 10:00 नाश्ते के रूप में और 12:00 बजे भोजन के समय आप तरबूज खा सकते हैं।अगर आप चाहे तो शाम के 5:00 बजे भी खा सकते हैं लेकिन रात के समय में तरबूज खाना हमारे सेहत के लिए लाभदायक नहीं होता है। इसलिए रात के समय में नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़िए: हरियाणा में बुढ़ापा पेन्शन से वंचित बुजुर्गों को सरकार ने दी बड़ी सौग़ात, अब 2 लाख से ऊपर सालाना कमाई वाले बुजुर्गों को भी मिलेगी पेन्शन बस करना होगा ये काम

तरबूज की समय नहीं खाना चाहिए

ऐसा कहा जाता है कि तरबूज कभी भी रात को नहीं खाना चाहिए क्योंकि तरबूज में उपस्थित पानी को पचा पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है और इससे हमारी आंतो में जलन पैदा होने की संभावना बनी रहती है।दरअसल रात के दौरान हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।