हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर से दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस बारिश से किसानों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि यह खेती के लिए बेहद जरूरी है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून का असर बना रहेगा।
विशेषज्ञों की राय
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून इस वर्ष मध्य भारत में अधिक सक्रिय रहा है और उत्तर भारत में उतनी सक्रियता नहीं देखने को मिली क्योंकि यहां कोई दबाव का क्षेत्र नहीं बन पाया था। हालांकि हाल ही में पंजाब में बने दबाव के क्षेत्र ने हरियाणा में भी बारिश की स्थिति को प्रभावित किया है।

मौसमी बदलाव की वजह
डॉ. खीचड़ ने आगे बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं अब हरियाणा में प्रवेश कर चुकी हैं और उत्तर की ओर बढ़ रही टर्फ रेखा ने भी मानसून को सक्रिय कर दिया है। इस कारण से आगामी दिनों में हरियाणा में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
किसानों के लिए बारिश का महत्व
इस बारिश का किसानों पर भी सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है। किसानों की फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है। खासकर उन फसलों के लिए जिन्हें मानसून के पानी की अधिक जरूरत होती है। इसलिए किसान इस बारिश का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह उनकी फसलों के लिए फायदेमंद होगी।