Weather update: हरियाणा पंजाब समेत इन इलाकों में अगले 12 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

By Vikash Beniwal

Published on:

Weather update: पिछले कुछ समय से पंजाब में बारिश नहीं होने से तापमान फिर से बढ़ा है। बुधवार को येलो अलर्ट के बावजूद पंजाब के 18 जिलों में बारिश नहीं हुई। आज पंजाब में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जिससे गर्मी कम होगी। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट दो दिनों के लिए जारी किया है।

16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है

पंजाब में एक हफ्ते तक उमस और गर्मी के बाद गुरुवार को बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के कारण पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एसएस में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार और गुरुवार को इन 16 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश की भी आशंका है।

किसानों के लिए फायदेमंद होगी बारिश 

पंजाब में मौजूदा बारिश किसानों को बहुत मदद करेगी। जुलाई के पहले 15 दिनों में पंजाब में मानसून सीजन में 34% कम बारिश हुई है। इससे किसान धान की खेती के लिए भूजल पर पूरी तरह से निर्भर हो गए हैं। इस साल पंजाब में 32 लाख हेक्टेयर धान की बुआई हुई है, कृषि विभाग ने बताया है। यह बारिश किसानों को काफी राहत देगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली (दिल्ली की मौसम अपडेट) में इन दिनों बारिश के साथ गर्मियों का दौर जारी है। 18 जुलाई को दिल्ली में हालांकि तेज बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम 35-37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27-29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, IMD का अनुमान है।

Vikash Beniwal

मेरा नाम विकास बैनीवाल है और मैं हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला हूँ. मैं पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया पर राइटर के तौर पर काम कर रहा हूं. मुझे लोकल खबरें और ट्रेंडिंग खबरों को लिखने का अच्छा अनुभव है. अपने अनुभव और ज्ञान के चलते मैं सभी बीट पर लेखन कार्य कर सकता हूँ.