Haryana weather update: हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी बारिश के आसार नहीं हैं. जिससे राज्य के सभी जिले ग्रीन जोन में रहेंगे. हालांकि 25 सितंबर के बाद मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है. जिससे राज्य में फिर से बारिश हो सकती है.
अगले चार दिनों तक बारिश के लिए नहीं हैं आसार
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार 22 से 25 सितंबर तक हरियाणा में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान सभी जिले सुखद और शुष्क मौसम (dry weather) का अनुभव करेंगे.
तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सोमवार को भी इसी तरह का तापमान बना रहेगा. जिससे दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक महसूस की जा सकेगी.
हल्की बारिश की संभावना केवल उत्तरी जिलों में
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार उत्तरी दिशा से आने वाली हवाएं (northern winds) दिन के तापमान को थोड़ा बढ़ा सकती हैं और वातावरण में नमी की मात्रा में कमी लाएंगी. हालांकि 25 सितंबर के बाद नमी वाली हवाओं के आगमन से राज्य के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.













