Haryana Me Monsoon: हरियाणा में गर्मी की छुट्टी करने आ होगी मानसून की एंट्री, इन 9 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

By Vikash Beniwal

Published on:

हरियाणा के लोगों के लिए आज का दिन काफी राहत भरा साबित हो सकता है क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मानसून के आने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के नौ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है। इन जिलों में नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं जहां लोगों को तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

इन इलाकों में मौसम का हाल

हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ और पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण इन क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आई है। हरियाणा में जहां औसतन तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली है वहीं पंजाब में यह गिरावट 4.9 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड की गई है।

अन्य प्रदेशों में मानसून की एंट्री

बीते छह दिनों के दौरान, मानसून झारखंड से आगे नहीं बढ़ पाया था लेकिन गुरुवार को ही हिमाचल प्रदेश के रास्ते पंजाब के पठानकोट में मानसून ने प्रवेश किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज मानसून चंडीगढ़ सहित पंजाब के कुछ और जिलों में भी दस्तक दे सकता है।

हरियाणा के इन जिलों में सुबह हुई बारिश

हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह से ही तेज बारिश हुई है। गुरुग्राम में तो बारिश के बाद सड़कों पर पानी भी बहता दिखाई दिया। इस बारिश ने न केवल तापमान को कम किया है बल्कि जल जमाव की समस्या भी पैदा की है जिससे स्थानीय निवासियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Vikash Beniwal

मेरा नाम विकास बैनीवाल है और मैं हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला हूँ. मैं पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया पर राइटर के तौर पर काम कर रहा हूं. मुझे लोकल खबरें और ट्रेंडिंग खबरों को लिखने का अच्छा अनुभव है. अपने अनुभव और ज्ञान के चलते मैं सभी बीट पर लेखन कार्य कर सकता हूँ.