Haryana Barish: हरियाणा में 22 से 24 जुलाई तक बारिश होने की संभावना, इन जिलों में अबकी बार कम हुई है बारिश

By Uggersain Sharma

Published on:

Haryana Barish: पिछले कुछ हफ्तों से हरियाणा का मौसम शांत और मानसून सुस्त पड़ा हुआ था। लेकिन अब जल्द ही बदलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 22 से 24 जुलाई के बीच मौसम में काफी बदलाव आ सकता है और मानसून की सक्रियता देखी जा सकती है। डॉ. चंद्र मोहन का कहना है कि हालांकि अब तक हरियाणा में मानसून कमजोर रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावना है।

जुलाई माह के आंकड़े

1 जुलाई से 20 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा के चार जिलों में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। महेंद्रगढ़ में 27 प्रतिशत, सिरसा में 14 प्रतिशत, फतेहाबाद में 25 प्रतिशत और नूंह मेवात में 34 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके विपरीत शेष 18 जिलों में मानसून की गतिविधियाँ काफी कम रही हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

21 जुलाई की रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण 22 से 24 जुलाई के दौरान मौसम में बदलाव और मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस दौरान हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गरज के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। जो किसानों और स्थानीय निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे स्थानीय प्रशासन और जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो चुकी है।

न्यूनतम तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो आने वाले दिनों में बदल सकता है। इस दौरान लोगों को अपने घरों और खेतों के लिए उचित तैयारी रखनी चाहिए और मौसम के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए।

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.