UP Weather Forecast: यूपी के इन हिस्सो में आज हो सकती है बूंदाबांदी, इस तारीख को मानसून लेगा विदाई

By Uggersain Sharma

Published on:

aaj 1 october ko UP Ka Mausam

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत मध्य और पूर्वी यूपी में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश सोमवार को थम गई. इस बदलते मौसम के साथ ही अब मानसून की विदाई नजदीक है और मंगलवार से प्रदेशभर में धूप खिलने की संभावना है.

मानसून सीजन का समापन

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर को मानसून सीजन का औपचारिक समापन हो गया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश अब लगभग खत्म हो चुकी है और वर्तमान में मानसून की वापसी के लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल हैं.

वातावरण में नमी में कमी

बंगाल की खाड़ी से चलने वाली पूर्वा हवा के कारण वातावरण में नमी में कमी आई है. मानसून विदड्राल लाइन वर्तमान में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से होकर गुजर रही है और हिमाचल तथा जम्मू कश्मीर से भी मानसून की वापसी सुनिश्चित हो चुकी है.

पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना

मंगलवार को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं. जिसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलने से तापमान में वृद्धि होगी.

इस वर्ष की बारिश का आंकड़ा

इस वर्ष उत्तर प्रदेश में 746.2 मिमी बारिश के मुकाबले 744.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य के लगभग बराबर है और पिछले साल से अच्छी रही है. लखनऊ में भी इस वर्ष अधिक बारिश दर्ज की गई है.

आगरा में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं. जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है.

Uggersain Sharma

Uggersain Sharma is a Hindi content writer from Sirsa (Haryana) with three years of experience. He specializes in local news, sports, and entertainment, adept at writing across a variety of topics, making his work versatile and engaging.