Rajasthan IMD Forecast: मानसून की विदाई से राजस्थान में बढ़ा पारा, गर्मी ने लोगों को दिखाए असली तेवर

By Vikash Beniwal

Published on:

aaj 1 october ko Rajasthan Ka Mausam

Rajasthan IMD Forecast: इस वर्ष भारत में मानसून सीजन बेहतरीन रहा है. जिसमें देश भर में लगभग 108% बारिश दर्ज की गई. विशेष रूप से राजस्थान में औसत से 56% अधिक बारिश हुई है. जिससे कृषि और जल संसाधनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

पिछले 24 घंटे में मौसम की स्थिति

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (light to moderate rainfall) जारी है. जबकि पश्चिमी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा. फलोदी में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मंगलवार को राजस्थान के मौसम का पूर्वानुमान

मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा.

सीमा पर चक्रवाती तंत्र का प्रभाव

राजस्थान, गुजरात और पाकिस्तान सीमा पर विपरीत चक्रवाती तंत्र के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने वाला है. जिससे अगले कुछ दिनों में राज्य के शेष हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है.

बारिश में आने वाली कमी

2 अक्टूबर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी. पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा. जबकि पूर्वी राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

Vikash Beniwal

मेरा नाम विकास बैनीवाल है और मैं हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला हूँ. मैं पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया पर राइटर के तौर पर काम कर रहा हूं. मुझे लोकल खबरें और ट्रेंडिंग खबरों को लिखने का अच्छा अनुभव है. अपने अनुभव और ज्ञान के चलते मैं सभी बीट पर लेखन कार्य कर सकता हूँ.