home page

Xiaomi लेकर आ रहा है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, डिजाइन और फिचर्स देखकर तो नही होगा आंखो पर यकीन

Xiaomi एक चीनी टेक ब्रांड है, जो अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट उपकरणों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
 | 
Xiaomi लेकर आ रहा है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार

Xiaomi एक चीनी टेक ब्रांड है, जो अपने स्मार्टफोन और स्मार्ट उपकरणों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हाल ही में, कंपनी ने चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को प्रदर्शित किया है। इस कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार यह है।

Xiaomi SU7 एक फ्यूचरिस्टिक और हल्की सेडान कार है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में एक नई क्रांति लाने के लिए बनाई गई है। ग्लोबल इलेक्ट्रिक कार मार्किट में यह टेस्ला मॉडल 3 और BMW i4 से मुकाबला करेगी।

आकर्षक डिज़ाइन

Xiaomi SU7 में मिनिमलिस्ट और एलिगेंट डिज़ाइन मिलता है, जो Xiaomi की नवाचार और सिम्पलिसिटी को दर्शाता है। इस सेडान में वाइड स्टान्स और की लौ के साथ स्मूथ और एयरोडायनामिक शरीर दिखाई देता है। इसके अलावा, इस कार के फ्रंट में हल्की एलईडी हेडलाइट स्ट्रिप है, जो इसे अलग और आधुनिक दिखता है। इस कार के रियर में एक एलईडी टेल लाइट स्ट्रिप है, जो दो C आकार की टेल लाइट से जुड़ा हुआ है।

मॉडर्न फीचर्स

Xiaomi SU7 का डिजाइन मॉडर्न, स्पेसियस और आरामदायक है। जहां पांच लोग आराम से बैठ सकते हैं। इस कार के डैशबोर्ड पर 15.6 इंच की टचस्क्रीन है। इस गाडी के स्टीयरिंग व्हील में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो स्पीड, बैटरी लेवल और अन्य विवरण दिखाता है। इस कार में सुंदर लेदर की सीट है, जो हीटिंग और कूलिंग के साथ आती है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ भी है।

Xiaomi AI

आप इस कार में एक बिल्ट इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस सिस्टम देखेंगे जो ड्राइवर के चेहरे, आवाज़ और चाल को पहचान सकता है। और फिर उन्हें व्यक्तिगत सेवाएं दे सकता है। यह Xiaomi AI कार के सुरक्षात्मक, मनोरंजन और नेविगेशन फीचर्स को भी नियंत्रित कर सकता है।

Xiaomi Cloud

इस कार में एक क्लाउड आधारित प्लेटफार्म है, जो ड्राइवर के डेटा, परेफरेंस और सेटिंग को ऑनलाइन स्टोर और सिंक करने की क्षमता प्रदान करता है। Xiaomi क्लाउड भी आपको रिमोट एक्सेस, डायग्नोस्टिक्स और उपदटेस की सुविधा देता है।

दमदार परफॉरमेंस

Xiaomi SU7 एक अत्यधिक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक कार है। इस कार में ड्यूल मोटर सिस्टम है, जो 400 Kw (536 hp) की पावर और 700 Nm का पीक टार्क उत्पन्न करता है। यह कार 4.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार प्राप्त कर सकती है। इस कार की अधिकतम स्पीड 250 km/h होगी।

आप इस गद्दी में 100 किलोवाट क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी देखेंगे। इस कार की बड़ी बैटरी आपको 600 km तक चलाने देगी। यह कार 30 मिनट में 0 से 80% तक जल्दी चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, इस कार में चार अलग-अलग राइडिंग मोड हैं: इको, नार्मल, स्पोर्ट और कस्टम।

मॉडल Xiaomi SU7
मोटर सिस्टम ड्यूल मोटर
पावर 400 Kw (536 hp)
टार्क 700 Nm
त्वरण 0 से 100 kmph में 4.2 सेकंड
टॉप स्पीड 250 kmph
बैटरी क्षमता 100 KWh
रेंज 600 km
फास्ट चार्जिंग टाइम 30 मिनट (0 से 80%)
राइडिंग मोड इको, नार्मल, स्पोर्ट, कस्टम