home page

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, घुट घुटकर बिताए जिंदगी के 129 साल

आपने देखा होगा कि बूढ़े लोगों की उम्र किसी किसी की लंबी होती है तो किसी की बहुत छोटी होती है।
 | 
दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा

आपने देखा होगा कि बूढ़े लोगों की उम्र किसी किसी की लंबी होती है तो किसी की बहुत छोटी होती है। लेकिन आज हम एक ऐसी बुजुर्ग महिला की बात कर रहे हैं, जो 139 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई। दरअसल महिला के सीने में दर्द हुआ करता था जिस कारण से उनकी मौत हो गई। महिला को रूस में पेंशन भी मिला करती थी। जिसके अनुसार महिला जून में 130 साल की होने वाली थी। वह दुनिया की सबसे उम्र दराज महिला रूसी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब भी जीत चुकी थी।

कब हुई बुढ़िया औरत की मृत्यु

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि कथित तौर पर उनकी मृत्यु 128 वर्ष की आयु में हुई। उन्होंने अपने लंबे जीवन का हर दिन घुट-घुटकर बिताया। खुद कोकू इस्तांबुलोवा ने भी इस बात को स्वीकार किया था. उन्होंने एक बार यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्होंने अपने लंबे जीवन में एक भी खुशी का दिन नहीं बिताया। कोकू के पोते इलियास अबुबकारोव ने उनकी मौत की पुष्टि की।

आखिरी रात खाया खाना

इलियास ने कहा कि जिस दिन उनकी मृत्यु हुई, उन्होंने हमेशा की तरह चेचन्या में अपने गांव के घर पर रात का खाना खाया। इस दौरान इलियास अपनी दादी कोकू को याद कर काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इलियास ने बताया, 'वह मजाक कर रही थी, बात कर रही थी।

 तभी वह अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगीं। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। हमने डॉक्टर को बुलाया। हमें बताया गया कि उनका रक्तचाप कम हो गया है और इंजेक्शन दिए गए हैं।