home page

दिल्ली में इस उम्र की महिलाएं जमकर पीती है शराब, हर रोज 2 पैग लगाकर करती है दिन की शुरुआत

दिल्ली में शराब पीने वाली महिलाओं पर एक सर्वेक्षण ने पाया कि महिलाएं अधिक शराब पीती हैं और दिल्ली की महिलाए आजकल अधिक शराब पी रही हैं
 | 
wine-beer-women-of-this-age-drink-the-most-alcohol-in-delhi

दिल्ली में शराब पीने वाली महिलाओं पर एक सर्वेक्षण ने पाया कि महिलाएं अधिक शराब पीती हैं और दिल्ली की महिलाए आजकल अधिक शराब पी रही हैं।सर्वे के अनुसार, अधिक समृद्धि, आकांक्षाएं, सामाजिक दबाव और एक अलग जीवन शैली से जुड़ाव ने महिलाओं को शराब पीने की ओर आकर्षित किया है।  'कम्यूनिटी अगेन्स्ट ड्रंकेन ड्राइविंग' (CADD) ने 18 से 70 साल की 5 हजार महिलाओं के बीच यह सर्वे कराया है। 

भारत में शराब पीने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। ऐसे में शराब के प्रति महिलाओं का बढ़ता प्रेम सबको हैरान कर सकता है। सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, 18 से 30 वर्ष की 43.7 प्रतिशत महिलाएं शराब को शौकिया तौर पर या आदतन पीती हैं। 31 से 45 वर्ष की 41.7 प्रतिशत महिलाओं ने सामाजिक मानदंडों या कामकाज के कारण शराब का सेवन किया। 60 वर्ष से अधिक की 53 प्रतिशत महिलाएं और 46 से 60 वर्ष की 39.1 प्रतिशत महिलाएं भावनात्मक कारणों से शराब पीती हैं।

भारत में शराब पीने की दर बढ़ी:WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2010 से 2017 के बीच भारत में शराब पीने की मात्रा में 38 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। 2005 में एक व्यस्क हर साल 2.4 लीटर शराब पीता था। 2016 में यह आंकड़ा वर्षाना लगभग 5.7 लीटर था।

सर्वे ने कहा कि "इस वृद्धि की वजह उन महिलाओं के बीच शराब की बढ़ती खपत है, जो अब से पहले स्पष्ट रूप से शराब से परहेज करने वाली मानी जाती थीं।"सर्वे का उद्देश्य शराब की वर्तमान खपत, व्यय पैटर्न, पीने की आदत, स्थानों और अन्य कारक का विश्लेषण करना था।

पांच वर्ष में 25 % होने का अनुमान

सर्वे ने अनुसार "जो महिलाएं शराब पीती हैं, वे लिमिट से ज्यादा पीती हैं।"भारत सरकार के शराब अध्ययन केंद्र ने बताया कि अगले पांच साल में महिलाओं के बीच शराब का बाजार 25 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है, क्योंकि वे दशकों तक शराब से दूर रही हैं।

CADD ने कहा कि शराब बाजार की 'चमक दमक' और फिल्मों और टीवी पर निरंतर यह संदेश देने से भी यह वृद्धि हुई है। महिलाएं शराब पीकर खुश रहती हैं और चिंता नहीं करतीं।

AIMS रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की 40% महिलाएं शराब पीती हैं

सर्वे में एम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 40 प्रतिशत पुरुष और 20 प्रतिशत महिलाएं (लगभग 15 लाख महिलाएं) दिल्ली में शराब पीती हैं। सर्वे कहता है कि "अधितकर सभी सामाजिक गतिविधियां शराब के इर्द-गिर्द घूमती हैं और जब हर कोई एक जैसी चीज कर रहा हो तो यह एक समस्या की तरह नहीं प्रतीत होती।" यह सिर्फ चलन का असर है।