शादी से पहले दूल्हे और दुल्हन को क्यों लगाई जाती है हल्दी, इसके पीछे छिपा कारण है बेहद ख़ास
भारतीय शादियों में हल्दी लगाने का परंपरा सदियों से चली आ रही है पहले तो इस रस्म में दूल्हा दुल्हन को शादी से पहले हल्दी लगाते थे। इस हल्दी में चंदन, फूलों की पंखुड़ियां और पानी मिक्स करके पेस्ट बनाया जाता है और यही दूल्हा-दुल्हन के चेहरे और पूरे शरीर पर लगाया जाता है।

शादी में तो बहुत सारे रस्मे निभाई जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे रस्म होते हैं जिनका महत्व कुछ अलग होता है। भारतीय शादियों में हल्दी लगाने का परंपरा सदियों से चली आ रही है. पहले तो इस रस्म में दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले हल्दी लगाते थे। इस हल्दी में चंदन, फूलों की पंखुड़ियां और पानी मिक्स करके पेस्ट बनाया जाता है और यही दूल्हा-दुल्हन के चेहरे और पूरे शरीर पर लगाया जाता है।
हल्दी लगाने के वैज्ञानिक कारण
हल्दी लगाने से स्किन की समस्याएं खत्म हो जाती है क्योंकि हल्दी काफी गुणकारी होता है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं इसीलिए शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाया जाता है. ताकि उसके चेहरे पर निखार आए और त्वचा साफ हो जाए। शादी के समय दूल्हा और दुल्हन काम की वजह से काफी थके महसूस करते हैं। इसलिए हल्दी लगाया जाता है ताकि उस की थकान दूर हो सके।
हल्दी लगाने के धार्मिक कारण
हिंदू धर्म में मांगलिक कार्य में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना होती है। शादी-विवाह के अवसर पर भी भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पूजा में हल्दी का प्रयोग किया जाता है क्योंकि भगवान विष्णु को हल्दी प्रिय है। हल्दी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है इसीलिए शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है। शादी में दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होता है जिसे दूल्हा और दुल्हन को किसी की नजर नहीं लगती है।