जोंक पर नमक डालने से उसके शरीर पर क्या पड़ता है असर, जान लो असली कारण

जोक जैसे जीव के बारे में तो आप जानते ही होंगे जो लोगों का खून चूसता है। इस लीच भी कहा जाता है लोग ज्यादातर इस खून चूसने वाले कीड़े के रूप में जानते हैं यह एक मांसाहारी कीड़ा है जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों का खून भी चूसता है। यह इंसान या फिर जानवर के शरीर से चिपक जाता है और उनका खून चूस लेता है।
आपने देखा होगा कि इसे जान से करने के लिए लोग नमक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह थोड़ा हैरान करने वाली बात है कि यह खून चूसने वाला कीड़ा सिर्फ नमक डालने से कैसे मर जाता होगा। नमक डालने पर इसके साथ ऐसा क्या होता है जिससे कि इसकी मौत हो जाती है चलिए जानते हैं।
गीली जगह पर पाए जाते हैं जोक
आपको बता दे की जोक हमेशा गीली जगह पर ही पाए जाते हैं। यह हीमोफेजिक के प्रकार का कीड़ा होता है। जिसका खान मुख्य रूप से खून होता है। जोंक हमेशा ही गले और नमी वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। अगर एक बार यह कीड़े आपके शरीर से चिपक गए तो समझिए इसे निकालना बहुत मुश्किल होता है इसका सबसे आसान उपाय नमक डालकर शरीर से निकलना होता है।
नमक से क्यों मारा जाता है यह कीड़ा
दरअसल, नमक डालने पर जोंकों के मरने का कारण नमक के रासायनिक गुण हैं। जोंक की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, इसमें पानी होता है और नमक पानी को सोख लेता है। ऐसे में जब जोंक पर नमक डाला जाता है तो उसकी पतली त्वचा के कारण और ऑस्मोटिक प्रेशर के कारण वह जोंक के शरीर से सारा पानी सोख लेता है। जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो जोंक की शारीरिक कोशिकाएं काम करना बंद कर देती हैं और वह छटपटाकर मर जाती है।