home page

यूपी में योगी सरकार ने धान के MSP मूल्य में किया 143 रुपया का इजाफा, जाने धान की ताजा क़ीमत

योगी सरकार ने धान खरीदने के लिए एक नया कानून बनाया है। सरकार ने खरीद की लागत 143 रुपये प्रति कुन्टल बढ़ा दी है।
 | 
यूपी में योगी सरकार ने धान के MSP मूल्य में किया 143 रुपया का इजाफा

योगी सरकार ने धान खरीदने के लिए एक नया कानून बनाया है। सरकार ने खरीद की लागत 143 रुपये प्रति कुन्टल बढ़ा दी है। अब किसानों से बढ़ी हुई दर पर 2183 रुपये प्रति कुन्टल का सामान्य धान और 2203 रुपये प्रति कुन्टल का ए ग्रेड धान खरीदा जाएगा।

कैबिनेट की बैठक में खरीद नीति को वर्ष 2023–2024 के लिए मंजूरी दी गई। खरीद दर सात प्रतिशत बढ़ी है। अक्तूबर से खरीद शुरू होगी और 31 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए राज्य में चार हजार खरीद केंद्र खोले गए हैं।

भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाएगा। व्यापार मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। धान क्रय के 48 घंटे के अंदर क्रय एजेंसियों को केंद्र सरकार के पीएफएमएस पोर्टल से भुगतान किया जाएगा। धान खरीद वर्ष 2023–24 के दौरान किसानों के हित में धान की बिक्री के लिए किसान घोषणा पत्र या हाइब्रिड बीज प्रमाण पत्र में से एक प्रपत्र लिया जाना चाहिए।

धान छह एजेंसियों के जरिए खरीदा जाएगा

नई खरीद नीति के अनुसार धान की खरीद कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी आधार कार्ड पर होगी। रेवेन्यू रिकार्ड से किसानों द्वारा बोए गए रकबे की पुष्टि होगी। किसानों को पंजीकृत किया जाएगा। धान को खाद्य विभाग, पीएसएफ, पीसीयू, मंडी परिषद, यूपीएसएस और भारतीय खाद्य निगम खरीदेंगे।