home page

मामूली सा दिखने वाला ये कीड़ा चमकाकर रख देगा आपकी किस्मत, आपको रातोंरात करोड़पति बनाकर रख देगा ये कीड़ा

दुनिया में बहुत से लोग पेट लवर्स हैं, जैसे कुत्ते, बिल्ली, गाय, लेकिन वे कीड़ों से नफरत करते हैं
 | 
most-expensive-insect-stag-beetle-74-lakh-rupees.

दुनिया में बहुत से लोग पेट लवर्स हैं, जैसे कुत्ते, बिल्ली, गाय, लेकिन वे कीड़ों से नफरत करते हैं, जो अक्सर इन जानवरों के शरीर पर पाए जाते हैं। कीड़े आमतौर पर घिनौने लगते हैं, लेकिन दुनिया में एक ऐसा कीड़ा भी हैजो अगर किसी को मिल जाए, तो लोग उसे खुद से दूर भगाने की जगह, अपने पास शायद लॉकर में रख लेंगे।

इस कीड़े का नाम है "स्टैग बीटल" (Stag Beetle)। जब आप इसकी कीमत के बारे में सुनेंगे, तो आप चौंक जाएंगे। इसके बारे में और जानकारी दी जाती है कि यह कीड़ा केवल 2-3 इंच का होता है और दिखने में एक सामान्य कीड़े जैसा होता है। यह बीटल परिवार का हिस्सा होता है।

74 लाख रुपये में बिका था ये कीड़ा 

दुनिया भर में करीब 1200 प्रजातियां बीटल हैं। ये सबसे अलग है क्योंकि इसके सिर पर एक सींघ उगी हुई है। तो चलिए अब इसका मूल्य भी बताते हैं। कुछ सालों पहले, एक जापानी ब्रीडर ने इस कीड़े को 89 हजार डॉलर (आज की मुद्रा में करीब 74 लाख रुपये) बेचा था। यह इतना दुर्लभ है की लोग इसके लिए काफी पैसे देने को तैयार हैं।

कीड़े से जुड़ी हैं कई कहानिया 

नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम ने कहा कि वयस्क स्टैग बीटल भोजन नहीं करते हैं। ये मीठे पदार्थ पीते हैं, जो सड़ते हुए फलों या पेड़ों के तनों से निकलते हैं। ये लार्वा अपने अंदर काफी ऊर्जा स्टोर करते हैं, जिसके ऊपर ये निर्भर रहते हैं। ये भी लार्वा स्टेज में डेड वुड पर फीड करते हैं। ये लार्वा लकड़ी या किसी अन्य जीव पर पनपते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि दुनिया का सबसे बड़ा बीटल कीड़ा 8.5 सेंटीमीटर तक बड़ा हो सकता है। इस कीड़े से कई तरह की दवाएं भी बनाई जाती हैं। पुराने समय में कई पश्चिमी देशों में माना जाता था कि ये कीड़े थॉर, बिजली के देवता से जुड़े हैं और अगर इन्हें अपने हाथों पर रख लिया जाए तो बिजली इंसान पर नहीं गिरती है।