तरबूज़ और ख़रबूज़े की इस विदेशी नस्ल की खेती ने भारतीय किसानों को बना दिया मालामाल, 6 महीने से भी कम टाइम में हुआ 50 लाख से ज़्यादा का मुनाफ़ा

ताइवान तरबूज आम खरबूजे का नाम बहुत कम लोग जानते होंगे यह तरबूज स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें अत्यधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिहार के कैमूर जिले डारीडीह गांव के मुन्ना 20 एकड़ में ताइवान के तरबूज तरबूज की खेती कर रहे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि परंपरागत खेती-किसानी में अधिक लाभ ना होते देख। किसान अब नई फसलों की तरफ रूख करने लगे हैं. इनमें से कुछ फसलें विदेशी प्रजाति की भी हैं। रिस्क लेने पर किसानों को बेहतर मुनाफा भी मिल रहा है।
तीन से चार महीने में हुआ 50 से 60 लाख का मुनाफा
जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कैमूर जिले के डारीडीह के मुन्ना सिंह 20 एकड़ में ताइवान के तरबूज एवं खरबूजा की खेती कर रहे हैं।मुन्ना सिंह के मुताबिक वह सिर्फ तीन से चार महीने में 50 से 60 लाख रुपये तक का मुनाफा हासिल कर लेते हैं।
एक एकर की खेती करने में होता है ₹1लाख का खर्च
मुन्ना सिंह बताते हैं कि ताइवानी तरबूज और खरबूजा की खेती करना काफी मुनाफे वाला होता है. एक एकड़ में इसकी खेती में करीब 1 लाख रुपये तक का खर्च आता है। इससे 3 से 4 लाख रुपये तक का मुनाफा हासिल हो जाता है।बाजार में इन फलों की कीमत 30 रुपये से लेकर 70 रुपये तक है।
इसके अलावा उन्होंने इसी खेती के माध्यम से 40 लोगों के आसपास लोगों को रोजगार दे रखा है। इनमें से 5 से 6 लोग साल भर उनके यहां एक निश्चित सैलरी पर काम करते हैं।वहीं, बाकी को वह प्रतिदिन के हिसाब से 200 से लेकर 300 रुपये देते हैं।
ताइवानी तरबूज -खरबूजा में पाए जाते है पोषक तत्व
ताइवानी तरबूज-खरबूजा में काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वाद में बहुत मीठा होता है।इसके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है. पाचन में सुधार, रक्तचाप कम करता है। साथ ही त्वचा का स्वास्थ्य अच्छा बनाता है।इसके साथ ही कई अन्य लाभ भी हैं।