दुनिया की सबसे बेसकीमती पेंटिंग्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है ये पेंटिंग, एक भी पेंटिंग बेच दोगे तो जिंदगीभर काम करने की नही पड़ेगी जरुरत

बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो घर को सजाने के लिए एंटीक चीजों का कलेक्शन रखते है। इसके अलावा घर को सजाने के लिए लोग पेंटिंग लगते हैं, जो घर की सजावट में चार चांद लगा देता है लोग पेंटिंग को बहुत पसंद करते हैं। आपने ऑफिस में देखा होगा कि कितनी खूबसूरत खूबसूरत पेंटिंग लगाई जाती है। अगर आपको भी पेंटिंग का क्रेज है तो आप भी अपने घर में लगवा सकते हैं। आपने देखा होगा की पेंटिंग के लिए बोलियां भी लगाई जाती है जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी पेंटिंग के बारे में बताएंगे जो दुनिया भर में सबसे महंगी है।
साल्वाडोर मुंडी
साल्वाडोर मुंडी ईसा मसीह की एक पेंटिंग है। यह पेंटिंग 1500 ईस्वी के आसपास लियोनार्डो दा विंची द्वारा बनाई गई थी। जी हां, वही कलाकार जिसने मोनालिसा की मशहूर पेंटिंग बनाई है। साल्वाडोर मुंडी में यीशु मसीह का आशीर्वाद। इस पेंटिंग की नीलामी 2017 में न्यूयॉर्क में हुई थी। तब यह 3271.02 करोड़ रुपये में बिकी थी।
इंटरचेंज
यह एक ऑयल पेंटिंग है, जो कैनवास पर बनाई गई है। इस पेंटिंग के लेखक विलेम डी कूनिंग हैं। विलेम डी कूनिंग ने इस कलाकृति को 1955 में बनाया था। पेंटिंग के लिए बोलियां 2015 में आमंत्रित की गईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तब यह 2179.23 करोड़ रुपये में बिकी थी।
नाफिया पेंटिंग
यह पेंटिंग 1892 में पॉल गाउगिन ने बनाई थी। 2015 में इस पेंटिंग की नीलामी की गई। 2015 में इस पेंटिंग की सबसे ज्यादा बोली 1525.46 करोड़ रुपये लगी और इसे खरीद लिया गया। पेंटिंग में दो लड़कियों को दिखाया गया है। लड़कियाँ देशी पोशाक और मिशन पोशाक में हैं।