40 साल से इस आदमी ने एकबार भी नही कटवाए बाल, बालों की हाइट को लेकर लोगों ने बोली ये बड़ी बात

इस दुनिया में कई तरह के शौकीन लोग मौजूद हैं। बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिन्हें लग्जरियस चीजों का शौक होता है जैसे गाड़ी बंगला या फिर देश-विदेश घूमने जाना कोई ऐसे भी व्यक्ति होते हैं जो जानवरों को पालने का शौक रखते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीबोगरीब शौक के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे एक शख्स है।
जिसने ऐसा अनोखा शौक पाल रखा है। जिसकी वजह से वह आज मशहूर हो चुका है। जमैका का रहने वाला सच 40 साल से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि वह अपने बालों को कभी नहीं धोता है। वही इंस्टाग्राम पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग हैरान रह गए हैं।
वायरल हो रहा है शख्स का वीडियो
इस शख्स का एक वीडियो @jamaicaviralofficial इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें यह शख्स एक बिल्डिंग पर खड़ा होकर अपने बाल लहराता नजर आ रहा है। लंबी दाढ़ी वाले इस शख्स ने टी-शर्ट और शॉर्ट्स के साथ जूते पहने हुए हैं और कंधों पर गुलाबी रंग का तौलिया लपेटा हुआ है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि वह छत पर किस लिए खड़ा हुआ है। शायद वह अपने बालों की लंबाई दिखाने के लिए छत पर गया था। वह अपनी उंगलियों से अपने बालों में कंघी करते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा था मानों कोई पर्दा हटा रहा हो।
लोग हो गए हैं हैरान
शख्स अपने बारे में बताते हुए खुद ही कह रहा है कि उसे अपने बाल इतने लंबे करने में 40 साल लग गए हैं। इस शख्स के सर पर आधे से ज्यादा बाल भूरे कलर के हैं लेकिन खोपड़ी के पास कुछ नए बाल आ रहे हैं जो काले हैं। वीडियो शेयर होने के बाद से अब तक इसे 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग देखकर हैरान हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, वाह बस वाह। देखो यह कितना सुंदर लग रहा है।