home page

केबल के सहारे बने इस ब्रिज से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा, एकबार देख लेंगे तो आप भी करेंगे तारीफ

भारतीय रेलवे विकास की ओर धीरे-धीरे बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों को मॉडिफाई किया जा रहा है। 
 | 
केबल के सहारे बने इस ब्रिज से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा

भारतीय रेलवे विकास की ओर धीरे-धीरे बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों को मॉडिफाई किया जा रहा है। जहां पर सेमी हाई स्पीड ट्रेनिंग बखूबी चल रही है। अगर आप इन ट्रेन में सफर करते हैं, तो अपने रास्ते में कई बड़े-बड़े फूल देखे होंगे लेकिन एक ऐसा पुल है, जो भारतीय रेलवे की लिस्ट में पहली बार शामिल हुई है जिसे केवल पर बनाया गया है। यह पूरा ब्रिज केबल पर टिका हुआ है तो चलिए जानते हैं इस भारतीय केबल ब्रिज के बारे में।

केवल के सहारे पहले बना हुआ ब्रिज

आपको बता दें कि देश का पहला केबल आधारित पुल जम्मू-कश्मीर में है। इस ब्रिज को 96 केबल्स से सपोर्ट देकर तैयार किया गया है जिन्हें फिक्स कर दिया गया है। यह पुल अंजी नदी पर बना है पुल का नजारा बेहद शानदार है। यह पुल 725 मीटर लंबा है और नदी तल से लगभग 331 मीटर ऊपर लटका हुआ है। यह पुल भारतीय रेलवे की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल यह कश्मीर को देश से जोड़ने का काम करता है।

11 महीने में हुआ है तैयार

केबल के सहारे बने इस ब्रिज का नाम अंजी खंड ब्रिज है। इसको बनाने के लिए उधमपुर श्रीनगर बालमोला रेल लिंक परियोजना द्वारा शामिल किया है। अंजी नदी पार करने में 11 महीने का रिकॉर्ड समय तैयार किया गया है। इतना ही नहीं यह कई सुरंगे भी बनती है। सुरंग टी 2, कटड़ा और सुरंग टी 3, रियासी छोर को जोड़ने का काम करती है अंजी चेनाब एक नदी है जिसके ऊपर से यह ब्रिज बनाया गया है।