home page

डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति में दिखने लगते है ये लक्षण, टाइम रहते कर ले सुधार वरना हो सकती है बड़ी दिक्क्त

डिप्रेशन एक बहुत खतरनाक समस्या है जो की धीरे-धीरे हम पर हावी हो जाती है। डिप्रेशन से परेशान इंसान आत्महत्या के लिए भी मजबूर हो जाता है। 
 | 
डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति में दिखने लगते है ये लक्षण

डिप्रेशन एक बहुत खतरनाक समस्या है जो की धीरे-धीरे हम पर हावी हो जाती है। डिप्रेशन से परेशान इंसान आत्महत्या के लिए भी मजबूर हो जाता है। आज के समय में लोगों के पास इतनी समस्याएं हैं कि वह मेंटली टॉर्चर रहते हैं। ऐसे में उनका आसानी से उनके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। 

डिप्रेशन की शुरुआत दर और घबराहट से होती है जो बाद में बड़ी-बड़ी समस्याओं का कारण बनती है। वहीं बीते कुछ सालों में दुनिया भर में डिप्रेशन के मामले बढ़ गए हैं। भाग दौड़ भाई जिंदगी में लोगों के हालात बेहद खराब हो रहे हैं।

क्या है डिप्रेशन के लक्षण

1. व्यक्ति को अचानक भूख कम या ज्यादा लगना शुरू हो जाए
2. दिमाग में निगेटिव खयाल आने लगें
3. हमेशा थकान बनी रहे
4. खुद को बेकार समझना
5. किसी काम में मन न लगना
6. नींद का पैटर्न बदल जाना
7. हंसकर या मुस्कुराकर भावनाएं छिपाने की कोशिश करना
8. अकेले रहने का मन करना
9. किसी काम को करने में खुशी महसूस न होना
10. जीवन की किसी दुखद घटना को हमेशा याद करते रहना
11. नहीं करते डिप्रेशन पर बात

डॉक्टर या परिवार की लीजिए मदद

एक स्टडी से भी पता चलता है कि भारतीय युवाओं में मानसिक तनाव और डिप्रेशन ज्यादा रहती है। ऐसे में वह इस बारे में वह किसी से बात करने में हिचकी चाहते हैं। वहीं डॉक्टरों की या सलाह है कि डिप्रेशन के लक्षणों को पहचानने के बाद तुरंत इसका इलाज कर लेना चाहिए। नहीं तो बात आत्महत्या तक भी पहुंच सकती है। अगर आपको खुद में डिप्रेशन के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप डॉक्टर से बात करें। अगर नहीं तो आप अपने किसी सगे संबंधी या फिर मित्र से अपने व्यवहार में बदलाव के बारे में बातचीत करें और उनकी मदद ले।