home page

चॉकलेट को स्वादिष्ट बनाने के लिए मिलाई जाती है ये गंदी चीज, नाम जान लेंगे तो कभी नही खायेंगे चॉकलेट

चॉकलेट तो हर किसी को पसंद होता है खासकर लड़कियां चॉकलेट खूब मन से खाती हैं लेकिन आज हम आपको चॉकलेट के बारे में एक अनोखी कहानी बताने वाले हैं 
 | 
चॉकलेट को स्वादिष्ट बनाने के लिए मिलाई जाती है ये गंदी चीज

चॉकलेट तो हर किसी को पसंद होता है खासकर लड़कियां चॉकलेट खूब मन से खाती हैं लेकिन आज हम आपको चॉकलेट के बारे में एक अनोखी कहानी बताने वाले हैं जिसे जानने के बाद शायद ही आप चाकलेट खाना पसंद करें। सोशल मीडिया पर एक बड़े ब्रांड का चॉकलेट वायरल हो रहा था जिसमें यह कहा जा रहा था कि चॉकलेट बनाते समय गाय का मांस मिलाया जाता है। 

अब उसको देखने के बाद लोग यह सोच रहे हैं कि क्या सही में चॉकलेट बनाने के लिए गाय का मांस मिलाया जाता है ? भारत में लोग गाय को माता मानते हैं और करोड़ों लोग पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं, ऐसे में ये एक बड़ा सवाल है कि क्या सच में चॉकलेट बनाने के लिए गाय के मांस का इस्तेमाल होता है।

चॉकलेट में इस्तेमाल होता है गोमांस

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट को लेकर काफी बवाल मचा था दरअसल उसमें कैडबरी ब्रांड के चॉकलेट के बारे में बताया गया था जिसमें एक शख्स में इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए कहा कि देखिए कंपनी क्या कह रही है। कृपया ध्यान दें, अगर हमारे किसी भी प्रोडक्ट में जिलेटिन होता है तो हम जिस जिलेटिन का इस्तेमाल करते हैं, वह हलाल प्रमाणित होता है और गोमांस से प्राप्त होता है।

जानिए क्या है सच्चाई

इस पोस्ट पर कैडबरी कंपनी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कहा कि भारत में बनने वाले किसी भी कैडबरी प्रोडक्ट से रिलेटेड नहीं है। कंपनी ने आगे रहते हुए बताया कि भारत में बनने वाली कैडबरी चॉकलेट पूरी तरह से वेजीटेरियन होती है। और यदि आपको कोई कंफ्यूजन हो तो आप पैकेट पर ग्रीन कलर का टिक देख सकते हैं जो यह सत्यापित करता है कि चॉकलेट पूरी तरह से वेजिटेरियन है इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा कि किसी भी तरह का पोस्ट शेयर करने से पहले फैक्ट चेक जरूर करें।