दुनिया के सबसे महंगे घर के पड़ोस में रहते है ये 5 अरबपति, जाने कौन है मुकेश अंबानी के पड़ोसी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता। मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली दुनिया के सबसे महंगे घर जिसका नाम एंटीलिया है, में रहते हैं। शहर के जिस हिस्से में उनका घर है उसे अमीरों का इलाका कहते है। अंबानी का हर एक पड़ोसी अरबपति है ऐसे में चलिए जानते हैं उनके कुछ अरबपति पड़ोसियों के बारे में।
राणा कपूर
'यस बैंक' के फाउंडर राणा कपूर अंबानी के एक अरबपति पड़ोसी है। उन्होंने 128 करोड़ का रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स खरीदा था। जिसमे 6 लग्जरी अपार्टमेंट्स है। इस बिल्डिंग का नाम खुर्शीदाबाद है जिसकी वर्तमान में कीमत करोड़ों में हैं। राणा कपूर ने येस बैंक की शुरुआत साल 2004 में की थी। जो कि एक प्राइवेट बैंक है। राणा कपूर ने अशोक कपूर के साथ मिलकर इस बैंक की शुरुवात की थी।
नटराजन चंद्रशेखरन
नटराज चंद्रशेखरन 'टाटा संस' के चेयरमैन है, अपने परिवार के साथ नटराजन चंद्रशेखरन भी इसी इलाके में रहते हैं। कुछ साल पहले ही उन्होंने एक टॉवर में 11वें और 12वें फ्लोर पर डुप्लेक्स फ्लेट खरीदा था। जो कि 100 करोड़ रुपये का था।
प्रशांत जैन
JSW ग्रुप ऑफ कम्पनी के सीईओ प्रशांत जैन एक भारतीय अरबपति उद्योगपति हैं। वे जेएसडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। प्रशांत जैन भी अंबानी के पड़ोसी है। प्रशांत जैन ने भी पिछले साल इसी इलाके में 45 करोड़ रुपए का एक डुप्लेक्स फ्लैट खरीदा है। प्रशांत वह यहां अपनी फैमिली के साथ रहते हैं।
हर्ष जैन
गेम ड्रीम 11 के का नाम तो सुना ही होगा आपने खेल होगा | ड्रीम 11 के फ़ाउंडर हर्ष जैन भी अपने परिवार के साथ अंबानी के घर के पास रहते हैं। बता दें कि हर्ष जैन की पत्नी रचना जैन ने 72 करोड़ में ये घर खरीदा था। उनकी ये घर बहुत लग्जरी और खुबसूरत हैं।
मोतीलाल ओसवाल
मोतीलाल भी अंबानी के पड़ोसियों में से एक है। मोतीलाल ओसवाल ने अम्बानी के घर के पास ही 33 करोड़ रुपए का डुप्लेक्स घर साउथ टावर में खरीदा था। उनका इस घर में ये अपने परिवार के साथ रहते थे। तो ये थे मुकेश अम्बानी के कुछ अमीर अरबपति पड़ोसी।