home page

कमाई के मामले में किसानों के लिए वरदान जैसी है गाय की ये 3 नस्लें, कम खर्चे में पशुपालक को बना देती है लखपति

वैसे तो हमारा देश दुग्ध उत्पादन में नंबर 1 है, लेकिन फिर भी विदेशी किसान दुग्ध में हमसे काफी काफी आगे हैं। जिसका कारण प्रशिक्षण का अभाव। प्रशिक्षण के अभाव में हमारे देश के किसान अपनी गायों से सही मात्रा में दुग्ध उत्पादन नही कर पाते। दुग्ध उत्पादन में गायों की सही नस्ल का चुनाव, उनका भोजन आदि का ध्यान रखना भी जरुरी है।
 | 
कमाई के मामले में किसानों के लिए वरदान जैसी है गाय की ये 3 नस्लें

वैसे तो हमारा देश दुग्ध उत्पादन में नंबर 1 है, लेकिन फिर भी विदेशी किसान दुग्ध में हमसे काफी काफी आगे हैं। जिसका कारण प्रशिक्षण का अभाव। प्रशिक्षण के अभाव में हमारे देश के किसान अपनी गायों से सही मात्रा में दुग्ध उत्पादन नही कर पाते।

दुग्ध उत्पादन में गायों की सही नस्ल का चुनाव, उनका भोजन आदि का ध्यान रखना भी जरुरी है। तभी तो किसान दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आगे बढ सकते है। कई किसानो को तो पता ही नही होता कि दुग्ध उत्पादन के लिए कौन सी नस्ल की गाय का पालन करना चाहिए। तो चालिए जानते है गाय की उन तीन नस्लों के बारे में। 

ये भी पढे हरियाणा में शराब ख़रीदते वक्त गौवंश के नाम होगा नया टैक्स, अब हर शराबी दे पाएगा गौसेवा में अपना योगदान

गिर गाय

गिर नस्ल की गाये सबसे दुधारू गाय होती है। हमारे देश के कई सारे पशुपालकों की सफलता का राज गिर गाय ही है। इजरायल और ब्राजील देश में भी गिर नस्ल की गाय की पाली जाती है। गिर गाय किसानो को रोजाना  50 से 80 लीटर तक दूध दे सकती है। गिर गाय औसतन एक दिन में  65 लीटर तक दूध उत्पादन दे सकती है।

किसान के द्वारा दिए जाने वाले चारे, पानी पर भी गिर गाय की दूध देने की क्षमता निर्भर करती है। गिर गाय की दूध देने की क्षमता दुनिया भर में लोकप्रिय है। इसलिए तो ब्राजील और इजरायल देश भी गिर गाय अपने यहां ले जा चुके हैं। गिर गाय का दूध कई प्रकार की बीमारियों में भी लाभदायक होता है।

जेसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ जाना, मानसिक रोगों, बेहोशी जैसे रोगों के इलाज में भी गिर गाय का दूध कारगर है। गिर गाय के दूध में अनेक खनिज, पोषक तत्व पाए जाते है। एक महीने में गिर गाय से 1000 लीटर दूध का उत्पादन किया जा सकता है, और 60 रुपए प्रति लीटर से अगर बेचे तो आप महीने में 60000 रुपए की कमाई कर सकते है। लागत निकालने पर आप  20 से 30 हजार रुपए महीना आराम से कमा सकते है।

ये भी पढे :आने वाले 72 घंटों में दिल्ली के लोगों धूलभरी आंधी के साथ झेलना होगा 42 डिग्री का टॉर्चर, जाने दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी

लाल सिंधी गाय

सिंध इलाके की सिंध गाय दूध उत्पादन में दूसरे नंबर पर है। पंजाब, हरियाणा, केरल,ओडिशा, तमिलनाडू, कर्नाटक जैसे राज्यों में सिंधी गाय भारी मात्रा में दुग्ध उत्पादन किया जाता है। लाल सिंधी गाय से प्रतिदिन 20 से 30 लीटर दूध का उत्पादन किया जा सकता है। अच्छे से देखभाल करने पर सिंधी गाय 50 लीटर तक दूध भी दे सकती है।

ये मीडियम साइज की गाय होती है। जिसका वजन 350 से 400 किलो तक होता है लाल सिंधी गाय की कई सारी क्रॉस ब्रीड भी है जैसे होलेस्टीन फ्रीजियन, जर्सी आदि। ये गाय प्रतिदिन 20 लीटर दूध का उत्पादन कर सकती है। अगर ये गाय महीने का 600 लीटर दूध भी उत्पादित करे तो महीने का 36000 रुपए आप आराम से कमा सकते है। लागत निकालने के बाद 18000 रुपए प्रति महीने की कमाई तो आपकी पक्की है।

ये भी पढे :आने वाले घंटों में राजस्थान के इन ज़िलों में भयंकर लू और आंधी को लेकर जारी हुआ अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताज़ा अपडेट

साहीवाल गाय

साहिवाल गाय भी एक दिन में 12 से 20 लीटर तक दूध आराम से दे सकती है। हरियाणा, यूपी, और एमपी में साहीवाल गाय बहुत बड़ी मात्रा में पाली जाती हैं। अगर इस गाय को खाना पानी और देखभाल अच्छे से मिले तो ये 30 से 40 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। डेयरी वाले इस गाय को बहुत ज्यादा पालते है,ये गाय ज्यादा फैट वाला दूध देती है।

इस गाय के दूध से दही, पनीर और घी काफ़ी मात्रा में और अच्छा बनता है जिसे बेचना लाभप्रद होता है। ये गाय  जेबू कैटल की ब्रीड है। ये गाय मध्यम साइज, और इसका वजन 400 से 500 किलो तक होता है। साहिवाल गाय के दूध में 5% फैट की होता है.

मार्केट में इसके दूध की काफी डिमांड होती है। साहीवाल गाय महीने में 450 लीटर दूध दे तो इससे 27000 रुपए महीना कमाई हो जाती है। 15000  लागत भी निकाल दे तो 12000 रुपए प्रति महीना आप आराम से कमा सकते है।