home page

राजा महाराजा के टाइम में टूथपेस्ट नही था तो कैसे साफ करते थे अपने दांत, उस टाइम के असली जुगाड़ के सामने तो टूथपेस्ट भी फैल

लोग दिन की शुरुआत कैसे करते हैं यह तो आप जानते ही होंगे कि लोग सबसे पहले सुबह उठकर फ्रेश होते हैं।
 | 
hnfhjf

लोग दिन की शुरुआत कैसे करते हैं यह तो आप जानते ही होंगे कि लोग सबसे पहले सुबह उठकर फ्रेश होते हैं। ऐसे में वह ब्रश जरूर करते हैं क्योंकि ब्रश किए बिना तो दिन की शुरुआत ही नहीं होती मुंह की सफाई बहुत ज्यादा जरूरी होती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि टूथपेस्ट और टूथब्रश का आविष्कार जब नहीं हुआ था। 

तब लोग अपने दांतों को किस तरह से साफ करते थे हम बात कर रहे हैं। सैकड़ो साल पुराने लोगों की जो अपने दांतों की सफाई न जाने कैसे किया करते थे, तो आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे की टूथपेस्ट और टूथब्रश के आविष्कार से पहले लोग अपने मुंह की सफाई कैसे करते थे।

क्या है एक्सपर्ट का कहना

आप जानते ही होंगे कि 2500 साल पुरानी जीवनशैली में दांतों की सफाई के लिए कई तरह के उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता होगा। इसके साथ ही यह कहना भी गलत है कि टूथपेस्ट का आविष्कार कुछ साल पहले ही हुआ था। वास्तव में, प्रसिद्ध यूनानी चिकित्सक हिप्पोक्रेट्स उन पहले लोगों में से एक थे जिन्होंने दांतों को मूल रूप से सूखे टूथपेस्ट से साफ करने की सिफारिश की थी, जिसे डेंटिफ्राइस पाउडर कहा जाता था।

क्या करते थे अंग्रेज अधिकारी

आपको बता दे की कई रिपोर्ट यह कहती है कि टूथब्रश का इस्तेमाल 1700 में ही शुरू हो गया था। अंग्रेज विलियम एडीज  जेल में रहते हुए उन्हें हड्डी और जानवरों के बालों से टूथब्रश बनाने का विचार आया। इसके बाद जब टूथपेस्ट का आगमन हुआ तो पाउडर आदि का आगमन हुआ और कुछ पाउडर प्राकृतिक वस्तुओं को मिलाकर बनाये जाने लगे। हालाँकि, 1800 के दशक में यह थोड़ा अधिक आम होने लगा और लोगों ने ब्रश का उपयोग करना शुरू कर दिया।