सोने से पहले देसी घी में दूध मिलाकर पीने से होते है अनेको फायदे, शादीशुदा लोगों की तो हो जाएगी मौज

दूध में देसी घी मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद है। क्योंकि ये दोनों पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इस मिश्रण को किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इसे सोने से पहले पीने से आपकी सेहत बेहतर होगी। देसी घी को दूध में मिलाकर सोने से पहले पीने से नींद अच्छी आती है और कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं सोने से पहले दूध में देसी घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
रात को सोने से पहले दूध में देसी घी मिलाकर पीने के छह बड़े फायदे
दूध में उपस्थित पोषक तत्व
दूध में विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और प्रोटीन होते हैं।
देसी घी में पोषक तत्व
घी में विटामिन ए, विटामिन के और विटामिन ई सहित ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड पाए जाते हैं।
नींद अच्छी आती है
यदि आप अनिद्रा या नींद न आने की बीमारी से पीड़ित हैं, तो दूध में देसी घी मिलाकर सोने से 30 मिनट पहले पीना चाहिए। क्योंकि इसे पीने से तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है
जोड़ों के दर्द को कम करें
रात को जोड़ों में दर्द या सूजन होने पर दूध में देसी घी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं
इम्यूनिटी को बढ़ाना
इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो देसी घी को दूध में मिलाकर सोने से पहले पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जो आपको मौसमी बीमारियों से बचाता है।
पाचन में सुधार
रात को सोने से पहले दूध में देसी घी मिलाकर पीना आपके पाचन (पचने) के लिए अच्छा होता है। इसे सुबह खाने से पेट साफ होता है, कब्ज दूर होता है और पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।
त्वचा को स्वस्थ रखें
रात को सोने से पहले देसी घी को दूध में मिलाकर पीना त्वचा (त्वचा) को बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
सोने से पहले दूध में देसी घी मिलाकर पीना आपकी हड्डियों (Bones) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन डी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं
(Disclaimer : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। धरातल टीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है)