home page

दुनिया का सबसे अजीबोगरीब कब्रिस्तान जहां 5 हज़ार से ज्यादा है कब्र, पर किसी भी कब्र में नही है कोई लाश

दुनिया में बहुत सारे धर्म है जिसमें व्यक्ति के मर जाने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाया जाता है। ऐसे भी आपको लगभग सभी देशों में कब्रिस्तान तो मिल ही जाएंगे।
 | 
दुनिया का सबसे अजीबोगरीब कब्रिस्तान जहां 5 हज़ार से ज्यादा है कब्र

दुनिया में बहुत सारे धर्म है जिसमें व्यक्ति के मर जाने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाया जाता है। ऐसे भी आपको लगभग सभी देशों में कब्रिस्तान तो मिल ही जाएंगे। जहां लोग अपने नाते रिश्तेदारों को दफना देते हैं जहां पर किसी की मां किसी के पिता किसी के भाई-बहन इन सभी को कब्रिस्तान में दफन किया जाता है। उसके बाद लोग कब्रिस्तान जाकर फूल भी चढ़ाते हैं उन्हें याद करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा कब्रिस्तान भी है, जहां 5000 से ज्यादा राशि है लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि कब्रों में एक भी नहीं लाश है।

कब्र में दफनाई जाती है लाश

मिली जानकारी के अनुसार, स्पेन के बर्गोस शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्वी दिशा में एक कब्रिस्तान है. इसका नाम सैड हिल सेमेट्री है। इस कब्रिस्तान से सैंटो डोमिंगो डी सिलोस नाम का एक छोटा सा शहर लगभग 5 किलोमीटर दूर है। यहां पहली बार आने वालों को हैरानी हो सकती है कि ये किसकी कब्र है, जिसे आबादी से दूर दफनाया गया है, लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चलेगी तो वो हैरान हो सकते हैं।

एक भी कब्र में नही है लाश

आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि 5000 से ज्यादा कब्रों में एक भी शव नहीं है। ये कब्रिस्तान असली नहीं है। इसे 1960 के दशक में एक फिल्म सेट के रूप में बनाया गया था। 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'द गुड, द बैड एंड द अग्ली' एक इटालियन वेस्टर्न फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन सर्जियो लियोन नाम के मशहूर निर्देशक ने किया था और दिग्गज अभिनेता क्लिंट ईस्टवुड इसका हिस्सा थे। यह कब्रिस्तान इस फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के लिए बनाया गया था।