दुनिया की सबसे लंबी सुरंग जिसे बनाने में लगे थे 17 साल, हर रोज़ 200 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ती है 325 ट्रेनें

World's longest rail tunnel: क्या आपको पता है दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग कहां है और कब तैयार हुई? अगेर नहीं तो आज जानते है. दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग स्विटजरलैंड में आल्पस पर्वत के हजारों फीट नीचे स्थित है। जो कि साल 2016 में बनकर तैयार हुई थी। गोटहार्ड बेस ये सुरंग (GBT) स्विट्जरलैंड के यूरी के सेंट्रल कैंटन के अर्स्टफेल्ड से शुरू होकर सदर्न टिसिनो कैंटन के बोडियो तक चलेगी।
17 साल में सुरंग हुई तैयार
इस सुरंग को बनाने में करीब 2 दशक यानी 17 साल का समय लगा था। इस सुरंग का निर्माण कार्य 1996 में शुरू होकर 2016 में खत्म हुआ। 1 जून 2016 को को सुरंग की खोला गया और इसकी मालवाहक सेवा 11 दिसंबर 2016 को शुरू हुईथी | यह सुरंग जमीन से 2.3 किलोमीटर नीचे बनी है और ये दोहरी सुरंग 57 किलोमीटर लंबी है.
जहा धरती के नीचे का तापमान जहां 46 डिग्री सेल्सियस तक रहता हैं। सुरंग के ऊपर काफी ऊंचे और सुंदर पहाड़ है। ये सुरंग सी लेवल से 550 मीटर ऊपर और स्विट्जरलैंड के सबसे ऊंचे पहाड़ क्रेस्ट से 2300 मीटर नीचे है बनी हुई है।
200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है ट्रेन
GBT गोटहार्ड बेस टनल से हर रोज 260 मालगाड़ियां और 65 पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। यहां के ट्रैक पर ट्रेन 200 किमी/घंटे की स्पीड से दौड़ती है। कहा जाता है कि इस सुरंग के निर्माण के दौरान कुछ पत्थर निकले थे जो कि ग्रेनाइट की तरह सख्त और उनमे से कुछ चीनी की तरह मुलायम पत्थर निकले थे | टनल बनाते समय 2.8 करोड़ टन पत्थर निकाले गए थे | इन पत्थरों की छंटनी, बिजली और केबल स्थापित करने में 2500 से ज्यादा मजदूरों को काम पर लगाया गया था |