home page

दिल्ली में इस जगह बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन, यात्रियों को दिखेगा गजब का नजारा

दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा फेज 4 के तहत सबसे ऊंचा स्टेशन बना रहा है। जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर ये रेलवे स्टेशन दिल्ली मेट्रो का अब तक का सबसे ऊंचा स्टेशन होगा। इतना ही नहीं दुनिया दुनिया के सबसे ऊंचे मेट्रो स्टेशन में से ये एक होगा।दिल्ली मेट्रो के हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन 24.5 मीटर ऊंचा है
 | 
दिल्ली में इस जगह बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो स्टेशन

Delhi Metro News :  दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा फेज 4 के तहत सबसे ऊंचा स्टेशन बना रहा है। जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर पर ये रेलवे स्टेशन दिल्ली मेट्रो का अब तक का सबसे ऊंचा स्टेशन होगा। इतना ही नहीं दुनिया दुनिया के सबसे ऊंचे मेट्रो स्टेशन में से ये एक होगा। दिल्ली मेट्रो के हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन 24.5 मीटर ऊंचा है।

न्यूयॉर्क सिटी सबवे का स्मिथ नाइंथ स्ट्रीट स्टेशन दुनिया का सबसे ऊंचा मेट्रो रेलवे स्टेशन है, जो कि  26.7 मीटर ऊंचा है। धौला कुंआ दिल्ली मेट्रो का दूसरा सबसे ऊंचा स्टेशन है। जिसकी ऊंचाई 23.6 मीटर है, जो कि स्टेशन पिंक लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के इंटरचेंज पर हैं।

7 मंजिला इमारत जितनी होगी ऊंचाई 

डीएमआरसी के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि स्टेशन की ऊंचाई प्लेटफॉर्म के लेवल पर 24.25 मीटर और ट्रैक के लेवल स्पर 23.2 मीटर होगी। उन्होंने कहा कि हैदरपुर बादली दुनिया के सबसे ऊंचे मेट्रो स्टेशनों में से एक होगा।

उन्होंने आगे बताया है कि ये रेलवे स्टेशन एक सात मंजिल इमारत के जितना ऊंचा होगा। पिलरों का काम 33 प्रतिशत पूरा हो चुका है। थर्ड फेज में येलो लाइन के विस्तार के लिए निर्माण करते वक्त इंटरचेंज का प्रावधान किया गया था। येलो लाइन प्लेटफॉर्म का रूफ स्लैब मैजेंटा लाइन के प्लेटफॉर्म के तौर पर भी काम करेगा।

ये भी पढे :पैसेंजर ट्रेन के आख़िर डिब्बे पर ख़ास कारण के चलते बना होता है X का निशान, केवल स्मार्ट लोगों को ही पता होती है सही जानकारी

इस रूट पर 5 इंटरजेंच मेट्रो स्टेशन होंगे-

हैदरपुर बादली मौजूदा येलो लाइन (समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर) स्टेशन और मैजेंटा लाइन एक्सटेंशन के अगले स्टेशन के बीच एक इंटरचेंज प्वाइंट रखा गया है। कुल 22 स्टेशन इस रूट पर होंगे। इस रूट पर हैदरपुर बादली मोड़ के अलावा 5 इंटरचेंज स्‍टेशन और  होंगे। इसमें पीरागढ़ी (ग्रीन लाइन), मधुबन चौक (रेड लाइन), मजलिस पार्क (पिंक लाइन) आजादपुर (यलो और पिंक लाइन) और आरके आश्रम मार्ग (ब्‍लू लाइन) स्टेशन शामिल होगा।

मयूर विहार फेज 1 है अभी सबसे ऊंचा स्टेशन-

पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) का मयूर विहार फेज- I स्टेशन दिल्ली का  दिल्ली मेट्रो के सबसे ऊंचा स्टेशन है। जो कि 22 मीटर ऊंचा है। पिंक लाइन वायडक्ट का निर्माण ब्लू लाइन (द्वारका-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के ऊपर किया गया है,जिससे इसे ऊंचाई मिलती है।

मयूर विहार- I से पहले, पिंक लाइन का कड़कड़डूमा 20 मीटर की ऊंचाई के साथ दूसरा सबसे ऊंचा स्टेशन है। पिंक लाइन, वास्तव में, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे ऊंचे प्वाइंट होने का दावा करती है। इसी रूट पर धौला कुआं स्टेशन है जो कि 23.6 मीटर का ऊंचा है। यह एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के ऊपर से गुजरती है।

ये भी पढे :दिल्ली में DTC बसों के बाद इन लोगो से मेट्रो में नही लिया जाएगा कोई किराया, मुफ्त में कर पाएंगे मेट्रो में सफर

न्यू यॉर्क सिटी का सबवे स्मिथ सबसे ऊंचा स्टेशन-

दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेशन न्यू यॉर्क सिटी सबवे का स्मिथ स्ट्रीट्स स्टेशन है। जो कि यह ग्राउंड लेवल से 26.7 मीटर की ऊंचाई पर है। जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम कॉरिडोर के पिलर्स की औसत ऊंचाई 10 मीटर है। जो कि  मधुबन चौक जाकर 20 मीटर हो जाएगा। यहां कॉरिडोर रेड लाइन (रिठाला-शहीद स्थल) को पार करेगा। ये कॉरिडोर हैदरपुर बादली में 25 मीटर से भी ऊंचा होगा क्योंकि यहां इसे येलो लाइन को क्रॉस करना होगा।