home page

इस झील का पानी है इतना साफ की ऊपर से देख सकते है जमीन, पर भूलकर भी नही छू सकते इसका पानी

प्रकृति में ऐसी चीजें हैं कि लोग बस देखते रहते हैं। फिर चाहे पहाड़ हो सूर्योदय या सूर्यास्त का सुंदर दृश्य हो या कोई बीच (समुंद्र का किनारा) हो हर कोई बार-बार ऐसे स्थानों को देखना चाहेगा।
 | 
इस झील का पानी है इतना साफ की ऊपर से देख सकते है जमीन

प्रकृति में ऐसी चीजें हैं कि लोग बस देखते रहते हैं। फिर चाहे पहाड़ हो सूर्योदय या सूर्यास्त का सुंदर दृश्य हो या कोई बीच (समुंद्र का किनारा) हो हर कोई बार-बार ऐसे स्थानों को देखना चाहेगा। न्यूजीलैंड में एक ऐसी ही झील है जिसे ब्लू लेक कहते हैं। यदि आप प्रकृति से प्यार करते हैं तो न्यूजीलैंड एक अच्छी जगह है जहां आप अपने वैकेशन्स का आनंद ले सकते हैं।

 यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य में से एक है नेल्सन लेक नेशनल पार्क में दक्षिणी आल्प्स के उत्तरी हिस्से में स्थित है। इस झील को विश्व की सबसे साफ झील भी कहा जाता है। इस झील का पानी इतना साफ है कि देखने वाला सिर्फ पानी या कांच कह सकता है। जाने इसके बारे में पूरी कहानी.. 

तली में पड़े कंकड़-पत्थर भी दिखाई देते हैं।

2011 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फेरिक रिसर्च के वैज्ञानिकों ने ब्लू लेक को धरती पर मौजूद सबसे साफ पानी का प्राकृतिक स्रोत बताया। अध्ययन के अनुसार 70 से 80 मीटर की दूरी से भी आप इस झील के अंदर का पूरा नजारा देख सकते हैं। बताया जाता है कि झील की तली में छोटे-छोटे कंकड़-पत्थर भी पूरी तरह से स्पष्ट दिखाई देते हैं। इस मामले में गोल्डन बे की साफ पानी की झील, "ते वाइकोरोपुपु स्प्रिंग्स" भी ब्लू लेक से बेहतर है। इस झील का दृश्यमात्र 63 मीटर है।

पानी को छूने तक पे है प्रतिबंध

यहां के माओरी लोग इस झील को देवता मानते हैं। ये लोग इस झील को रोटोमायरवेनुआ कहते हैं, जिसका अंग्रेजी में अर्थ है Land of Peaceful Waters। किसी को भी इस झील में तैरने की अनुमति नहीं है। इस झील को पवित्र कहा जाता है, इसलिए इसे छूना भी वर्जित है। 2021 में नेल्सन नेशनल पार्क में डायटोमिक शैवाल मिला जो पानी को दूषित करता है। तब से यह प्रतिबंध और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यही कारण है कि 2022 में कनजर्वेशन डिपार्टमेंट ने यहां एक वॉर्डन भी नियुक्त किया है ताकि ब्लू लेक को संदूषण से बचाया जा सके।