दुनिया का अनोखा गांव जहां कभी नही होती बारिश, जाने इस गांव से क्यों नाराज रहते है इंद्रदेव

पिछले तीन या चार दिनों से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के बाद मौसम सुहावना होगा। इससे पहले बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान थे। दुनिया में ऐसा कोई गांव या शहर नहीं होगा जहां बारिश नहीं होती, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव बताने जा रहे हैं। जहां आज तक कोई बारिश नहीं हुई है। भले ही आपको आश्चर्य हो लेकिन ये बात बिल्कुल सच है। क्योंकि एक गांव यमन में है जहां कभी बारिश नहीं होती इस गांव में बारिश नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है।
यमन में स्थित है अल-हुतैब गांव
वास्तव में यमन के अल-हुतैब नामक गांव में बारिश कभी नहीं होती। यमन की राजधानी सना में ये गांव है। यह गांव सना से पश्चिम में मनख निदेशालय के हरज क्षेत्र में है। जमीन से लगभग 3200 मीटर की ऊंचाई पर एक लाल बलुआ पत्थर की पहाड़ी की चोटी पर है। ये गांव आसपास की जगहों से काफी ऊपर है। इसके चलते यहां हमेशा सूखा रहता है। दरअसल, ये गांव बादलों से भी ऊपर हैं। इसलिए इस गांव के ऊपर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरती। इसलिए इस गांव में हमेशा सूखा रहता है।
बिना पानी के भी ये गांव सुंदर हैं
इस गांव में बारिश नहीं होती लेकिन इसकी खूबसूरती पर्यटकों को आकर्षित करती है। इससे दुनिया भर से पर्यटक इस गांव में आते हैं। इस गांव के पहाड़ी इलाकों में कई सुंदर घर बने हुए हैं जो महल की तरह दिखते हैं। उन्हें देखना खुद को सुकून देता है। इस गांव में दिन में बहुत गर्मी होती है और रात में बहुत ठंडा होता है।
ये गांव जमीन से 3200 मीटर की ऊंचाई पर है, लेकिन पानी या बारिश के बादल 2000 मीटर की ऊंचाई पर हैं, इसलिए इस गांव में बारिश नहीं होती। इसलिए यहाँ के लोगों को बारिश तक नहीं लगती। लेकिन वह अपने गाँव को किसी स्वर्ग से कम नहीं मानते।