इस गोल मटोल दिखने वाले अंडे की कीमत आपको हिलाकर रख देगी, इसको मामूली अंडा समझना पड़ सकता है भारी

क्या आपने कभी अंडे को ध्यान से देखा है? इसकी आकृति कैसी है? अंडे का आकार अंडाकार होता है। अगर विस्तार से बताया जाए तो अंडा एक तरफ से लंबा होता है। इस तरह की आकृति को अंडाकार कहा जाता है। लेकिन क्या आपने कोई अन्य आकार का अंडा देखा है? क्या आपने कभी पूरा गोल अंडा देखा है? मुमकिन है आपका जवाब ना होगा। एक गोल आकार का अंडा मिला है। इतना ही नहीं, अगर आप इस अंडे की कीमत जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।
होश उड़ा रही है अंडे की कीमत
इस अंडे की कीमत आपके होश उड़ने का काम कर रही है अगर आपके पास यह अनोखा अंडा हो तो आप इसे खाएंगे या शो के लिए रखेंगे इस अंडे के बारे में कहा जा रहा है कि यह लाखों में एक होता है। आमतौर पर अंडे अंडाकार के होते हैं लेकिन इसका आकार बिल्कुल गोल होता है।
नही लग सकता कीमत का अंदाजा
हर कोई इस अंडे की कीमत का अनुमान लगाने में जुटा हुआ है वहीं एक जर्नलिस्ट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अंडे की फोटो शेयर की है। पोस्ट के मुताबिक, अंडा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक सुपरमार्केट में मिला था। जब इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि करोड़ों में केवल एक अंडा ही गोल होता है। एक बार एक गोल अंडा 78 हजार रुपये में बिका था। इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है की इस अनोखे अंडे की कीमत भी कुछ इतनी ही होगी।