भारत में इस गाँव में प्लास्टिक के बदले मिलता है सोना, पूरे गाँव में ढूँढने से भी नही मिलेगा प्लास्टिक का नामोनिशान

भारत में एक ऐसा गांव है। जहां आपको प्लास्टिक देने के बदले सोना मिलता है। इस बात का ऐलान जैसी ही उस गांव में शुरू हुआ तभी से वहां का प्लास्टिक खत्म हो गया। जैसा कि हम सभी जानते हैं । हर जगह लोग सोना और चांदी लेने के लिए उसने काफी पैसे लगाते हैं. वह यही समझते हैं कि अगर हमारे पास सोना और चांदी हो जाता है तो यह हमारे बुरे वक्त में काम आएगा।
प्लास्टिक के बदले मिलेगा सोना
इसके अलावा अगर हम बात करते हैं प्लास्टिक की तो हम प्लास्टिक को कहीं पर में भी फेंक देते हैं कभी यह नहीं सोचते हैं कि इससे किसी का नुकसान भी हो सकता है। लेकिन सोचिए आपको कहीं प्लास्टिक के बदले सोना मिल रहा हो तो आप शायद भर-भरकर प्लास्टिक देंगे और वापसी में उससे सोना लेंगे।एक ऐसा ही गांव भारत में है जहां आपको प्लास्टिक देने के बदले सोना मिलता है।
प्लास्टिक मुक्त गाँव बनाने का है इरादा
प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए अपनाया ये तरकीब दक्षिण कश्मीर के मौजूद अनंतनाग जिले में एक गांव है जिस गांव का नाम सादिवारा है और कुछ समय पहले इस गांव के सरपंच ने प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए यह अनोखी मुहिम शुरू की है।इस गांव के सरपंच फारूक अहमद गनई गांव को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने एक ऐसा तरकीब अपनाया जिससे कि गांव में लोग प्लास्टिक फेंकना बंद कर दें।
प्लास्टिक दो और सोना लो नाम से अभियान शुरू किया
जानकारी के मुताबिक प्रधान यानी सरपंच ने प्लास्टिक दो और सोना लो नाम से अभियान शुरू किया था। इस योजना के तहत यदि कोई 20 क्विंटल प्लास्टिक देता है तो पंचायत उसे एक सोने का सिक्का देगी। हालत ये हो गई कि अभियान शुरू होने के बाद 15 दिन के अंदर पूरे गांव को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर दिया गया। इस अभियान को बहुत लोकप्रियता मिली है।
इसे देखकर आसपास की कई अन्य पंचायतों द्वारा भी इसे अपनाया गया है। फिलहाल सरपंच का कहना है कि मैंने अपने गांव में इनाम के बदले में पॉलीथिन देने का नारा शुरू किया जो सफल हो गया।