home page

भारत का एकमात्र ऐसा पर्वत जिसे लोग बोलते है परियों का देश, जाने क्या है असली कारण

हम सभी अपने बचपन में दादी नानी या माता-पिता से अलग-अलग तरह की कहानी सुनते हैं और किताबों में भी पढ़ते हैं जिनमें से ज्यादातर कहानी परियों की होती हैं
 | 
fairyland-is-in-uttarakhand-know-the-secret-of-india-khait-mountain

हम सभी अपने बचपन में दादी नानी या माता-पिता से अलग-अलग तरह की कहानी सुनते हैं और किताबों में भी पढ़ते हैं जिनमें से ज्यादातर कहानी परियों की होती हैं। लेकिन उसे समय सुनी गई सारी कहानी हमें सच ही लगती है। लेकिन हमारी मां की कहानी तब बदलने लगती है जब हम धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं। समझदार होने लगते हैं तो यह सब कुछ काल्पनिक सा लगने लगता है लेकिन क्या यह कहानी सचमुच काल्पनिक है ?

हम सब ने ज्यादातर परियों की कहानी सुनी है। जिसका कोई ठोस सबूत नहीं मिलता तो हम इसे झूठ ही समझते हैं। लेकिन आज हम आपको भारत की उसे जगह के बारे में बताएंगे जिसे परियों का देश कहा जाता है।

कहां पर बसा है परियों का देश

कहां जा रहा है कि उत्तराखंड में परियों का देश मौजूद ह उत्तराखंड के खैट पर्वत को परियों का शहर कहा जाता है जो की तहरी गढ़वाल में स्थित है। उत्तराखंड एक ऐसा शहर है जहां पर कई कहानियां फैली हुई है। वहीं अगर वहां की लोकल गढ़वाली भाषा में कहा जाए तो पर्वत पर झंझरी निवास करती हैं। आप उत्तराखंड की इस भाषा को नहीं समझे होंगे लेकिन यहां पर परियों को गढ़वाली भाषा में आंछरी कहा जाता है।

परियों की इस कहानी को लेकर गांव में यह भी कहा जाता है कि यह परियां गांव की हजारों सालों से रक्षा कर रही हैं कई लोगों ने यह भी दावा किया है कि उन्हें पर्वत के पास परियों के दर्शन भी हुए हैं लेकिन इसका अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। यही कारण है कि इस क्षेत्र को परियों का देश कहा जाता है जो की बेहद सुंदर और समृद्ध होता है।