home page

भूख से दुखी बिल्ली को चूहे से पंगा लेना पड़ा भारी, चूहे ने फुदक कर मारी ऐसी गुलाटी की बिल्ली मौसी की हवा हो गई टाइट

हम सभी जानते हैं कि चूहे की सबसे बड़ी दुश्मन बिल्लियां होती हैं। बिल्लियों को अक्सर घरों में चूहों की तलाश में देखा जाता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें बिल्लियां चूहों का पीछा करती नजर आ रही हैं.
 | 
video-rat-scared-away-attacking-cat-in-viral-video

हम सभी जानते हैं कि चूहे की सबसे बड़ी दुश्मन बिल्लियां होती हैं। बिल्लियों को अक्सर घरों में चूहों की तलाश में देखा जाता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें बिल्लियां चूहों का पीछा करती नजर आ रही हैं. आज के समय दिन भर चूहों के शिकार के लगी बिल्लियों को लेकर बना कार्टून प्रोग्राम टॉम एंड जेरी तो सभी ने देखा ही होगा. जिसमें टॉम नाम की एक बिल्ली को अक्सर जैरी का पीछा करते देखा जा सकता है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को कार्टून टॉम एंड जेरी की याद दिला दी है। वीडियो में हम एक चूहे को बर्फीली जगह में खाने की तलाश में अपने बिल से बाहर आते हुए देखते हैं, तभी एक बिल्ली उस पर हमला करने की कोशिश करती है। लेकिन चूहा डरने की बजाय पलट कर बिल्ली पर हमला कर देता है।

चूहे से डरी बिल्ली

वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इसे मूल रूप से ट्विटर पर @TheFigen_ नामक अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "2023 टॉम एंड जेरी...खिलाड़ी की भूमिकाएं बदल गई हैं!" वीडियो में दिखाया गया है कि एक चूहा अचानक एक बिल्ली पर हमला करता है और उसे डराकर भगा देता है। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

वीडियो को छह लाख लोग देख चुके हैं

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत लोकप्रिय हो रहा है, जिसे अब तक 600,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों को ये काफी फनी लग रहा है और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह अब तक का सबसे अलग वीडियो है! वहीं बहुत सारे यूजर्स इसे रिपीट  में लगाकर देखने को मजबूर हो रहे हैं.