home page

हाथों से गेंहु काटना मुश्किल लगा तो किसान ने घर पर बना डाला देसी जुगाड़, किसान के बनाए जुगाड़ की स्पीड देख हर कोई हैरान

किसानों को खेतों में काफी कड़ी मेहनत करके अनाज उगाना पड़ता है। जिसमें काफी मेहनत लगती हैं। वहीं इस काम को आसान करने के लिए बड़े-बड़े मशीनों का उपयोग किया जाता है। जो छोटे तबके के किसान है वह बड़े-बड़े मशीनों का उपयोग अपने खेतों में नहीं कर पाते हैं
 | 
genhu kaatne ka desi jugaad

हमारे देश में  लोगों की जनसंख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है  फिर भी  दुनिया तेजी से विकास  कर रहा है लेकिन अपने पेट भरने के लिए वो किसान पर निर्भर ररते हैं क्योंकि किसान  खेतों में गेहूं ,चावल ,दाल ये सभी उपजाते हैं। जिससे लोगों का पेट भरता है। किसानों को खेतों में काफी कड़ी मेहनत करके अनाज उगाना पड़ता है। जिसमें काफी मेहनत लगती हैं।

वहीं इस काम को आसान करने के लिए बड़े-बड़े मशीनों का उपयोग किया जाता है। जो छोटे तबके के किसान है वह बड़े-बड़े मशीनों का उपयोग अपने खेतों में नहीं कर पाते हैं जिससे उनका अनाज सही ढंग से नहीं कट पाता है।

ऐसी स्थिति में  गरीब किसान अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए क्रिएटिव अंदाज में मेहनत भरे काम को आसानी से करते नजर आते हैं। इन दिनों गेंहू की कटाई का समय है। ऐसे में हमारे देश के बहुत से ऐसे किसान है जो  हाथों से  अपने खेतों की गेहूं की कटाई करते हुए नजर आते हैं। 

 दिमाग लगाकर करते हैं गेहूं की कटाई 

सोशल मीडिया पर  कल ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं जिसमें  किसानों को इस जुगाड़ तकनीक को अपनाने की बात बतलाई जा रही है।जानकारी के लिए बता दें कि  वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि  एक किसान पारंपरिक तरीकों से खेती करते हुए गेंहू की कटाई के वक्त जुगाड़ लगाकर एक खास यंत्र को चलाकर एक ही झटके में गेंहू को काटते हुए दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो पर हो चुका है 1 मिलीयन व्यूज

किसानों का ध्यान इस वीडियो की ओर खींचा जा रहा है क्योंकि यह वीडियो किसानों को हार्वेस्टिंग के लिए नए जुगाड़ यंत्र का आइडिया दे रहा है।जिसे अपनाकर हर कोई बड़ी ही आसानी से फसल की कटाई कर सकता है।ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सभी को हैरान कर रहा है।खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन तकरीबन 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।