home page

मौसम विभाग ने भारत में बदलते मौसम को लेकर दी बड़ी जानकारी, जाने किन राज्यों में होगी बारिश और कहाँ पड़ने वाली है भयंकर गर्मी

प्राइवेट वेदर फोरकास्ट कंपनी स्काई वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर बांग्लादेश में चक्रवाती हवाओं की आशंका बनी हुई है भारत के निचले क्षेत्रों में एक निम्न दवाब की रेखा आंतरिक कर्नाटका और मराठवाड़ा से गुजर रही हैं।
 | 
aaj mausam kaisa rahega

प्राइवेट वेदर फोरकास्ट कंपनी स्काई वेदर के मुताबिक पूर्वोत्तर बांग्लादेश में चक्रवाती हवाओं की आशंका बनी हुई है भारत के निचले क्षेत्रों में एक निम्न दवाब की रेखा आंतरिक कर्नाटका और मराठवाड़ा से गुजर रही हैं। दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओ की आशंका जताई जा रही है। 

ओडिशा में तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस

ओडिशा के भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में  10 अप्रैल को 37.2 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन पर दिन तापमान और ज्यादा बढ़ने की बात कही है। चंदबली में 37 डिग्री,  बालासोर और संबलपुर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, हीराकुंड  में 35.4 डिग्री, क्योंझर में 35, पूरी में 34, परादीप में 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हैं ।

मौसम विभाग के द्वारा आने वाले 5 दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में गर्मी की सारी हदें टूटने वाली है। ओढिशा के कई इलाकों में तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है। बारीपदा में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया| 

तापमान पहुंच सकता है 40 डिग्री पार

दिल्ली में मौसम शुष्क रह सकता है जिसके वजह से आने वाले हफ्ते में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33.9 दर्ज किया गया जो अब तक साल का सभी ज्यादा तापमान रहा।मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून के बीच तापमान सारी हदें पार कर सकता है और ऐसे में गर्म हवाएं (लू) भी चल सकती है। 

अप्रैल अंत तक गर्म हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्री वास्तव ने बताया है कि एक सप्ताह तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहने वाला है। 15 से 16 अप्रैल के बीच तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।  17 अप्रैल के बाद राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40 के पर पहुंच सकता है । स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने आशंका व्यक्त  की है कि 10 दिनो तक मानसून की कोई गतिविधि न होने की वजह से तापमान बढ़ सकता है।

बारिश के आसार 

स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी आसाम में हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान और जम्मू कश्मीरी में बादल छाए रहेंगे। 

सूखे के आसार 

निजी वेदर फिरकार एजेंसी sky mate ने ला नीनो और अल नीनो से प्रभाव के कारण सूखे की आशंका जताई है। कृषि क्षेत्र के लिए ये विषय काफी चिंताजनक है।