home page

लखनऊ की ऐसी जगह जहां रात को जाने से डरते है लोग, वजह जानकर तो आप भी नही कर पाएंगे यकीन

यह तो आप जानते ही होंगे कि लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। लखनऊ में अदबो आबाद और लोकप्रिय खाने के लिए मशहूर है।
 | 
लखनऊ की ऐसी जगह जहां रात को जाने से डरते है लोग

यह तो आप जानते ही होंगे कि लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। लखनऊ में अदबो आबाद और लोकप्रिय खाने के लिए मशहूर है। यहां पर बड़े-बड़े होल्डिंग्स पर लिखा रहता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में है। लेकिन आपको बता दे की लखनऊ में बहुत सारी ऐसी जगह है जहां पर शाम ढलने के बाद लोगों का आना-जाना खत्म हो जाता है। यहां की यह जगह है बेहद खतरनाक और डरावनी है।

क्या है सुभाष होटल की डरावनी कहानी

लखनऊ में सुभाष होटल की अपनी डरावनी कहानी है। यहां के विश्वविद्यालय में छात्रों को अजीब सा डर महसूस होता है। यहां का इतिहास 125 साल पुराना है यहां के हॉस्टल में अजीबोगरीब सी आवाज़ सुनाई देती हैं। अगर आप इंटरनेट पर देखेंगे तो इस वाक्य से जुड़ी कई कहानियां है। आज भी छात्रों के बीच इन डरावनी आवाजों का खौफ मौजूद है। यहां रात के 10:00 बजे के बाद कोई भी छात्र अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता है।

क्यों डरावना है बलरामपुर अस्पताल

बलरामपुर अस्पताल लखनऊ के कैसरबाग इलाके में है। सूरज डूबने के बाद भी लोग इस अस्पताल के आसपास जाने से डरते हैं। आसपास के रहने वाले लोग कहते हैं कि बलरामपुर अस्पताल कब्रिस्तान की जगह पर बना है, इसलिए यहां भूतों का वास है। वैसे भी अगर आप रात में बलरामपुर अस्पताल देखेंगे तो आपको फिल्मों में दिखाए गए भुतहा खंडहरों की याद आ जाएगी। कैसरबाग के लोगों का कहना है कि अगर उन्हें कभी रात के समय यहां से गुजरना होता है तो उन्हें इस अस्पताल के आसपास एक अजीब सी नकारात्मक ऊर्जा का एहसास होता है।